पथरी। काठापीर दरगाह के निकट मार्ग पर दो बाइक पर सवार हथियार बंद चार बदमाशों ने एक फाइनेंसर से पचास हजार रुपए की लूट कर हुवे फरार।

पथरी। काठापीर दरगाह के निकट मार्ग पर दो बाइक पर सवार हथियार बंद चार बदमाशों ने एक फाइनेंसर से पचास हजार रुपए की लूट कर हुवे फरार।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश में पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका। यूपी के सहारनपुर निवासी व्यक्ति सहदेव फाइनेंसर का काम करता है। शुक्रवार को दोपहर में डेढ़ बजे करीब फाइनेंसर सहदेव बाइक से काठापीर दरगाह की ओर जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने फाइनेंसर की बाइक में टक्कर मार कर उसे नीचे गिरा दिया। इससे पहले वह संभल पाता। बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं लग सका। माना जा रहा है कि सुल्तानपुर से ही बदमाश फाइनेंसर का पीछा करते आ रहे थे और काठापीर दरगाह के निकट मौका पाकर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।