पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहे हैं।  कई गांवों में कंबल वितरण का कार्य कराया जा चुका है और अभी भी जारी रहेगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद निरंतर जनसेवा के कार्य कर रहे हैं। 

कई गांवों में कंबल वितरण का कार्य कराया जा चुका है और अभी भी जारी रहेगा।

हरिद्वार। सोमवार को ग्राम कांगड़ी में संतों और ग्रामीणों को कंबल का वितरण भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रेम निवास आश्रम में महंत स्वामी देवेंद्र तोमर के सहयोग से किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने सामर्थवान लोगों से कहा कि गरीबों की मदद के लिए या उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काम करना जरूरी है। उन्होंने प्रेम निवास आश्रम के स्वामी महंत देवेंद्र तोमर के द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। आश्रम के महंत स्वामी देवेंद्र दास तोमर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें कई ऐसे लोग दिखाई दिए जो ठंड से कांप रहे थे, तभी से उन्होंने गरीबों को कम्बल का वितरण करने की योजना बना ली थी। 

इस अवसर पर उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेता राजेश रस्तोगी, समाजसेवी करण पंडित, चेयरमैन लक्सर संजीव उर्फ नीटू चौधरी, मुलायम पाल, शुभम चौधरी आदि ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।