पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी के भाई की हुई गिरफ्तारी

पेपर लीक प्रकरण में मुख्य आरोपी के भाई की हुई गिरफ्तारी

प्रभारी एसआईटी व एसपी क्राइम श्रीमती रेखा यादव द्वारा पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में दी जानकारी

पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को पूछताछ उपरांत एसआईटी कार्यालय से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा मुकद्दमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त संजय धारीवाल को छिपाने में सहायता तथा ए.ई भर्ती के अभ्यर्थियों को अपने करनाल स्थित आवास में नकल कराई गई।

डेविड और संजय धारीवाल जो कि उक्त प्रकरण के मुख्य आरोपी है, की गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। चल-अचल संपत्ति की कुर्की हेतु 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत मुनादी कराई जा चुकी है एवं धारा 83 सीआरपीसी के तहत कोर्ट में अग्रिम कार्रवाई की जा चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अभियुक्त

सुधीर कुमार धारीवाल उर्फ सुशील उर्फ सतीश कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम मौहम्मदपुर जट कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार हाल पता नमस्ते चौक के पास प्लेट नम्बर 752 सेक्टर 04 करनाल हरियाणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।