बिना परमिशन के वन तस्करों द्वारा सागवान के पेड़ों पर आरा चलाकर रातों-रात लगाए ठिकाने,

बिना परमिशन के वन तस्करों द्वारा सागवान के पेड़ों पर आरा चलाकर रातों-रात लगाए ठिकाने,

पथरी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के पास बिना परमिशन के सागवान के पेड़ों पर रातों-रात आरा चलाकर वन तस्कर माफियाओं ने पेड़ों को लगाए ठिकाने !!

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि पथरी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव के पास एक किसान ने ठेकेदार के साथ मिलकर अपने खेत से लगभग 50 पेड़ सागवान के रातों-रात वन तस्करों के साथ मिलकर कटवा दिए है जबकि वन विभाग की तरफ से सागवान के पेड़ों की परमिशन लेना अनिवार्य है जो खेत स्वामी ने नहीं ली और वन तस्करों के साथ मिलकर रातो रात पेड़ कटवा कर ठिकाने सिर लगवा दिए सुबह होते ही मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची उन्होंने देखा कि खेत स्वामी ने तीन किसम की प्रजातियों के पेड़ काटे हुए हैं लेकिन वन विभाग के कर्मचारी अधिकारियों का कहना है कि सागवान के पेड़ जितने भी होंगे उनकी गिनती कर उनका जुर्माना भरा जाएगा और वन तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाई की जाएगी !

वन रेंजर अधिकारी दिनेश नौडियाल ने बताया कि हमें सूचना मिली कि खेत स्वामी ने बिना परमिशन के सागवान के पेड़ अपने खेत से काट लिए उनकी जांच की जा रही है कितने पेड़ काटे हैं पेड़ों की गिनती कर कार्यवाही की जाएगी !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।