बैरागी कैंप स्थित नगर वन में आयोजित सेवा पर्व 2025  के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने वृक्षारोपण किया।

बैरागी कैंप स्थित नगर वन में आयोजित सेवा पर्व 2025  के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम में हरिद्वार सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने वृक्षारोपण किया।    

सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर वन में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण के सरंक्षण के लिए है आनी वाली पीढ़ियों को हराभरा पर्यावरण और भविष्य दे सकेंगे, हम लोग आज जितना अधिक पौधारोपण करेंगे,भविष्य में पर्यावरण उतना ही  अधिक स्वच्छ एवं सुरक्षित रहेंगा।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण करना चाहिए,उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नीम,बरगद,आम,पीपल सहित विभिन्न प्रकार के वृक्षारोपण किया।

इस दौरान सासंद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि  प्रधानमंत्री के जन्मदिवस से देश भर में सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे है,इसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य तथा जनसेवा से संबंधित हैं। आज एक नया अभियान की शुरुआत हुई है जो जीएसटी-टू के रूप में देश को समर्पित हुआ है। इसमें तमाम तरह की रियायतें चाहे उपभोक्ता या उत्पादक हो,तमाम नीतिगत प्रवर्तन जीएसटी में हुए है और उसका आम आदमी से लेकर खास आदमी तक उसका फायदा होगा, स्वदेशी को लेकर हम जागरूकता कर रहे है। माननीय प्रधानमंत्री ने कल राष्ट्र को संबोधित करते हुए जीएसटी के फायदों की बात की ओर हम लोग स्वदेशी वस्तुओ का इस्तेमाल करे और स्वदेशी वस्तुओं एवं ब्रांड डेवलप करे,ओर देश से विदेश तक हमारे घेरलू उत्पाद है वह जाए इसके लिए हमें उस स्टैंडर्ड तक पहुंचना पड़ेगा।

इस अवसर पर सीएफ शिवालिक सर्किल राजीव धीमान ,डीएफओ  स्वप्निल अनिरुद्ध,प्रदेश मीडिया संयोजक विकास तिवारी,जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, लव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर शैलेन्द्र सिंह नेगी,सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।