प्रधानमंत्री जनमन योजना के अन्तर्गत आवास सर्वेक्षण पात्र लाभार्थियों को छोड़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यवाही कर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के अन्तर्गत आवास सर्वेक्षण पात्र लाभार्थियों को छोड़ने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यवाही कर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार श्रीमती आकांक्षा कोण्डे के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान योजना के तहत सिस्टम द्वारा अस्वीकृत किए गए कुल 45 परिवारों की पुनः जाँच श्री मानस मित्तल, खण्ड विकास अधिकारी, बहादाराबाद द्वारा की गई। स्थलीय जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी में पीएमजनमन योजना अन्तर्गत कुल 45 परिवार अपात्र किये गये है, जिनमें से 01 परिवार क्षेत्रीय ग्राम विकास अधिकारी द्वारा स्थलीय सत्यापन में तथा 44 परिवार सिस्टम द्वारा रिजेक्ट किये गये। कुल 45 परिवारों का मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशानुसार पुनः स्थलीय सत्यापन किया गया। स्थलीय सत्यापन में उक्त 45 परिवारों में से 03 परिवार पात्र तथा 42 परिवार पीएमजनमन योजना के मार्ग निर्देशानुसार अपात्र पाये गये।

मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद की जांच आख्या के आधार पर पीएमजनमन योजना के मार्ग निर्देशानुसार सर्वे करने पर सिस्टम द्वारा, पात्र 03 परिवारों के आवास पोर्टल से रिजेक्ट होने के कारण योजना के लाभ से वंचित रह जाने के कृत्य के लिये सम्बंधित ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत रसूलपुर मीठीबेरी के एक माह का वेतन आहरण पर तत्काल अग्रिम आदेशों तक रोक लगाये जाने एवं विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।