UKSSSC परीक्षा घोटाले में प्रकाश में आए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ छापेमारी हरिद्वार पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम रही मौजूद

UKSSSC परीक्षा घोटाले में प्रकाश में आए मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ छापेमारी

हरिद्वार पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली विभाग व नगर पंचायत की संयुक्त टीम रही मौजूद

UKSSSC परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने के लगे हैं आरोप

उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली रायपुर देहरादून में दर्ज किया गया है मुकदमा

आरोपी व उसके परिजनों के संबंध में की जा रही अभिलेखीय जांच

आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मुक़दमा दर्ज

जाँच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी अग्रिम कार्रवाई

उत्तराखण्ड में आयोजित UKSSSC की परीक्षा से सम्बन्धित पेपर लीक प्रकरण में जनपद हरिद्वार के परीक्षा केन्द्र ग्राम बहादरपुर जट आदर्श बाल सदन हरिद्वार से प्रकाश में आये मुख्य आरोपी खालिद निवासी सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी हेतु हरिद्वार पुलिस, राजस्व विभाग, बिजली विभाग और नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त छापेमारी की।

उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्व कोतवाली रायपुर देहरादून में मु0अ0सं0 301/25 धारा 11(1)(2)/12(2) भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम निवारण के उपाय अधिनियम पंजीकृत है।

अन्य विभागों द्वारा अभियुक्त व उसके परिजनों के सम्बन्ध में अभिलेखीय जांच की जा रही है जिसमे आरोपी के घर पर अवैध बिजली आपूर्ति पाए जाने पर आरोपी के पिता के विरुद्ध धारा 135 विधुत अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।