मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कौशिक ने की दीर्घायु की कामना। महाराजा अग्रसेन घाट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया माँ गंगा का गंगा पूजन दुग्धाभिषेक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर कौशिक ने की दीर्घायु की कामना।

महाराजा अग्रसेन घाट पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया माँ गंगा का गंगा पूजन दुग्धाभिषेक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने महाराजा अग्रसेन घाट पहुंचकर माँ गंगा का पूजन दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने माँ गंगा का पूजन दुग्धाभिषेक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की।

मदन कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सरकार प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिली है और उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गंगा पूजन के दौरान उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि की भी कामना की।

इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार श्रीमती किरन जैसल, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी, जिला भाजपा महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा तरुण नय्यर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार अरोड़ा, दीपांशु विद्यार्थी सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया। 
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।