मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने की जलागम परियोजना की समीक्षा।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने की जलागम परियोजना की समीक्षा।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोन्डे ने उत्तराखंड में जलागम प्रबंधन, उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में उप निदेशक,एन.एस. बरकाल ने परियोजना के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने जानकारी दी कि टिहरी प्रभार, मुनिकीरेती द्वारा कागड़ी-श्यामपुर यूनिट का संचालन किया जाएगा। यह परियोजना कागड़ी-श्यामपुर यूनिट की लालढांग न्याय पंचायत के 11 ग्राम पंचायतों के 25 राजस्व गांवों में संचालित होगी।

उप निदेशक ने परियोजना के चार प्रमुख घटकों और यूनिट कार्यालय द्वारा परियोजना क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोन्डे ने परियोजना कार्यों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों का सहयोग लेने के निर्देश दिए।

इस बैठक में जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक निदेशक (मत्स्य), मुख्य कृषि अधिकारी और उप निदेशक (जलागम) सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया। 
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।