मुख्य विकास अधिकारी एवम नोडल अधिकारी स्वीप ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लोकतंत्र में मतदान जितना अधिक होगा लोकतंत्र उतना ही सशक्त Shah।

मुख्य विकास अधिकारी एवम नोडल अधिकारी स्वीप ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लोकतंत्र में मतदान जितना अधिक होगा लोकतंत्र उतना ही सशक्त Shah।

 उन्होंने कहा कि जनपद में प्रथम चरण में मतदाताओं को निर्वाचक नामावलियों में नाम दर्ज कराने के लिए अभियान चलाकर प्रेरित किया गया था, क्योंकि निर्वाचक नामावलियां जितनी अधिक अद्यतन होंगी, परिणाम भी उतना ही अधिक अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में मतदान के प्रति जागरूकता तथा मतदान प्रतिभागिता में बढ़ोतरी के लिए स्वीप प्रकोष्ठ (SVEEP Cell) का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 122 मतदाता जागरूकता फोरम बनाए गए हैं, 90 फ्यूचर मतदाता साक्षरता क्लब, नए वोटर्स के लिए 45 मतदाता साक्षरता क्लब का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जनपद में युवाओं के बीच पहुंचकर 1148 चुनावी पाठशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले 56 व्यक्तियों एवम विद्यार्थियों को कैम्पस एंबेसडर बनाया गया है। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को लोकतंत्र में मत का महत्व समझाने, जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि 19 अप्रैल को सभी मतदाता निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अवश्य अपने मत का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।