मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में ग्रामीण क्षेत्रों की स्वच्छता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। 

यह बैठक जनपद के प्रत्येक विकासखंड से चुनी गई 5 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता की कार्ययोजना पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी। इसमें सभी विकासखंडों के प्रधानों ने भाग लिया।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए ने जानकारी दी कि सभी विकासखंडों में ग्राम पंचायतों और स्वयं सहायता समूहों (SHGs) का चयन और उनके साथ बैठकें पूरी हो चुकी हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने अब तक की गई कार्यवाही को संतोषजनक बताया और निर्देश दिया कि इस कार्य की शुरुआत 15 अगस्त से की जाए।

जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए 15वें वित्त आयोग के टाइड फंड का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने सभी प्रधानों से अपील की कि वे अपने गाँवों को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि विकासखंड के सभी कर्मचारी इस कार्य में पूरा सहयोग देंगे।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वच्छता के कार्य में समूह की महिलाओं का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही, प्रत्येक परिवार से ‘यूजर चार्ज’ तय कर उसे एकत्रित करने का दायित्व प्रधानों को सौंपा गया।

इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, एएमए जिला पंचायत, सभी खंड विकास अधिकारी (BDOs), सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधक (BMMs) और सभी एडीओ पंचायत उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया। 
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।