मोहम्मद शहजाद का बहालपुरी में सर्व समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत लक्सर।

मोहम्मद शहजाद का बहालपुरी में सर्व समाज के लोगों ने किया जोरदार स्वागत लक्सर।

पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद आज अपने दल बल के साथ बहालपुरी गांव पहुंचे।वहां पर सभी समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि मुझे बहुजन समाज पार्टी की ओर से लक्सर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आदेश हुआ है।और मुझे बसपा ने प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों ने मुझे चुनाव जिताने का काम किया तो मे आपके जनहित के मुद्दे आपसे मशवरा करके विधानसभा में उठाने का काम करूंगा।उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से लक्सर क्षेत्र में लिंक रोड टूटी हुई है।यह सड़क मे लोगों की परेशानी को देखते हुए।बनवाने का भी काम करूंगा। उन्होंने कहां की भाजपा सरकार ने किसान मजदूर व्यापारी व नौजवानों के साथ धोखा किया है।भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं और नौकरी नौजवानों के लिए इस सरकार के द्वारा खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा इस डबल इंजन की सरकार ने केवल उत्तराखंड को बर्बाद करने का काम किया है।उनके साथ इस सभा में जो लोग मुख्य रूप से शामिल रहे।उनमें मदन पाल सैनी, इकबाल सिंह प्रधान, तेजपाल सैनी पूर्व प्रधान ,संजय सैनी, सुभाष सैनी, श्यामलाल सैनी, पंकज सैनी, सोनू सैनी, मोहित सैनी, ईलमचंद, महिपाल सिंह चेयरमैन, अंकित, संतलेस, शिवकुमार सैनी, वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता, आदि सैकड़ों व्यक्ति शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।