शराब पीकर गाडी चलाने पर आठ (08) वाहन सीज चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने के लिए भेजी जा रही रिपोर्ट 35 अन्य उल्लघनकर्ताओं के कटे चालान, ₹22000/ संयोजन शुल्क वसूला

शराब पीकर गाडी चलाने पर आठ (08) वाहन सीज

चालको के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्त करने के लिए भेजी जा रही रिपोर्ट

35 अन्य उल्लघनकर्ताओं के कटे चालान, ₹22000/ संयोजन शुल्क वसूला

मादक पदार्थों के कारण हो रही वाहन दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कोतवाली हरिद्वार पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया।

 चण्डीचौक, शिवमुर्ति / रोडवेज बस अड्डा, ब्रह्मपुरी तिहार आदि स्थानों पर रात के वक्त चलाए गए चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शराब पीकर वाहन चला रहे 08 वाहन चालकों को पकड़कर उनके वाहनों की सीज किया गया। अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 35 आरोपित का मौके पर ही चालान कर ₹22000/- संयोजन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस निरस्तीकरण की  कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *