शाहपुर मन्दिर में दानपात्र से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा। नगदी के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार, दान पात्र तोड़ने में इस्तेमाल आला नकब एवं अन्य सामान भी बरामद।

शाहपुर मन्दिर में दानपात्र से हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा।

नगदी के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार, दान पात्र तोड़ने में इस्तेमाल आला नकब एवं अन्य सामान भी बरामद।

थाना पथरी पर वादी कुलभूषण आहूजा, नर्मदेश्वर मंदिर शाहपुर फेरूपुर थाना पथरी हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गई कि रात अज्ञात चोरों द्वारा नर्मदेश्वर मन्दिर शाहपुर में दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी की गई है। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना पथरी पर मु0अ0सं0 454/26 धारा 303(3) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात  पंजीकृत किया  गया। अज्ञात चोरों की तलाश व माल बरामदगी हेतु गठित  टीम द्वारा घटनास्थल के करीब से विभिन्न साक्ष्य जुटाकर मुखबिरों को एक्टिव किया गया। 

निरंतर प्रयास के बाद बिजली घर के पास पथरी रोड से पुलिस टीम द्वारा 02 संदिग्ध को दानपात्र से चोरी की गई नकदी एवं दान पात्र को तोड़ने में इस्तेमाल किए गए 01 आला नकब, 02 प्लास, 01 टार्च के साथ गिरफ्तार किया गया । 

पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। कुछ दिन पूर्व पतंजलि पदार्था में मजदूरी करने के लिए आए थे, तब उन्होंने इस मंदिर की रैकी की थी और उसमें चोरी करने की योजना बनाई थी। विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है । 

गिरफ्तार अभियुक्त

1- अशरफ अली पुत्र यूसुफ निवासी जयंतीपुर थाना मंजोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

2- मोहम्मद अंसार पुत्र सुक्रू निवासी जयन्तीपुर थाना मंजोला जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश।

 बरामदगी

1- 3200 रुपये नगद।

2- 01 आला नकब।

3- 02 प्लास।

4- 01 टार्च।

 पुलिस टीम

1- उपनिरीक्षक मोहन कठैत चौकी प्रभारी फेरुपुर। 

2- अपर उपनिरीक्षक मुकेश राणा

3- कांस्टेबल मुकेश चौहान

4- कांस्टेबल जयपाल चौहान

5- कांस्टेबल अनिल पंवार

6- कांस्टेबल बालकराम

7- कांस्टेबल सुरेश

8- कांस्टेबल रवि बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।