हरिद्वार में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

हरिद्वार में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

हरिद्वार। कांग्रेस की कथित दलित विरोधी मानसिकता और हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा जिला हरिद्वार ने देवपुरा स्थित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में विशाल सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

खजान दास ने कांग्रेस पर दलित समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हल्द्वानी मामले को लेकर कांग्रेस उत्तराखंड और भाजपा को बदनाम करने का प्रयास कर रही है।

वहीं मदन कौशिक ने कांग्रेस पर दलित महापुरुषों का सम्मान नहीं करने का आरोप लगाया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि दलित सम्मान संविधान से मिला अधिकार है, राजनीतिक हथियार नहीं।

भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हल्द्वानी प्रकरण में न्याय से ज्यादा राजनीति कर रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं की कथित अनर्गल बयानबाजी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की और कहा कि जनता इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।

धरने में पूर्व विधायक संजय गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक।
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही रुड़की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की आवश्यक कार्रवाई। क्षेत्राधिकारी भगवानपुर ने मौके पर पहुंचकर किया घटनास्थल का निरीक्षण, फील्ड यूनिट ने जुटाए साक्ष्य।