(संजय लाम्बा हरिद्वार)पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शनिवार को जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य महाराज से शिष्टाचार भेट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य महाराज से कहा कि मेरा यहां आना एक संयोग है, कल ही आपकी साधना पूरी हुई और आज में अचानक आपके दर्शन करने पहुंच गया। पुष्कर सिंह धामी ने जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज से कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की।

(संजय लाम्बा हरिद्वार)पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शनिवार को जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य महाराज से शिष्टाचार भेट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य महाराज से कहा कि मेरा यहां आना एक संयोग है, कल ही आपकी साधना पूरी हुई और आज में अचानक आपके दर्शन करने पहुंच गया।
पुष्कर सिंह धामी ने जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज से कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि पिछले दिनों में यहां जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य महाराज का आशीर्वाद लेने आया था। उन्होंने कहा कि आज संयोगवश अचानक ही मैं जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने यहां आया, जिन्होंने कल ही 17 दिन के बाद अपनी साधना सम्पन्न की है।उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था, आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए और अच्छा किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं, इस संबंध में जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला है।
इस अवसर पर जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं कल तक 17 दिनों की मौन साधना में लीन था, जो जैन धर्म की सबसे कठिन साधना है। इस साधना में साधक को 17 दिनों तक कहीं नहीं जाना होता है तथा इस साधना में साधक को एक ही आसन में 14 घंटे तक साधना करनी पड़ती है। उन्होंने यह भी बताया कि जैन धर्म में जो भी आचार्य के पद पर रहते हैं, उन्हें यह साधना करनी बहुत जरूरी होती है। उन्होंने इस मौके पर अपने गुरूजी गौतम स्वामी, जो सूर्य के स्वामी माने जाते हैं, के बारे में विस्तृत जानकारी से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री को जैन मन्दिर परिसर पहुंचने जैन मन्दिर के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, फूल मालाएं आदि भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया
इन अवसरों पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डाॅ0 योगेन्द्र सिंह रावत, एस0पी0 सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, संचालक कोर काॅलेज जे0सी0 जैन, प्रबन्धक राजेश काठेण, त्रिलोक मोदी, हिम्मत हिरण श्रावक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।