हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने रविवार को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त की 135वीं जयन्ती के अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम हरिद्वार एवं पहाड़ी महासभा(रजि0) के संयुक्त तत्वावधान में देवपुरा के निकट भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पार्क में आयोजित भव्य समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

हरिद्वार: अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह ने रविवार को भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त की 135वीं जयन्ती के अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम हरिद्वार एवं पहाड़ी महासभा(रजि0) के संयुक्त तत्वावधान में देवपुरा के निकट भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पार्क में आयोजित भव्य समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।

अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने कार्यक्रम में भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती की सभी को शुभकामनायें दी तथा उनके जीवन पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाने के साथ ही देश के स्वतंत्र होने पर विभिन्न पदों को विभूषित करते हुये प्रदेश व देश के विकास में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किया। उन्होंने पूरे जीवनभर अथक परिश्रम व संघर्ष करते हुये अपना सम्पूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने व देश के विकास में भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त द्वारा दिये गये योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा।
पी0एल0 शाह ने भारत रत्न पं0 गोविन्द बल्लभ पन्त की जयन्ती पर पर्यावरण के संरक्षणार्थ पार्क में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर एमएनए दयानन्द सरस्वती, सिटी मजिस्ट्रेट प्रेमलाल, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, वित्त नियंत्रक नगर निगम, अधिशासी अभियन्ता नगर निगम सुश्री रचना, विष्णुदत्त,सतीश जोशी, पहाड़ी महासभा के पदाधिकारी सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया।