हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग की नाक नीचे बड़ा खेल,क्लिनिकों पर धड़ल्ले से बिकता नशा, युवाओं की जान से खिलवाड़ स्वास्थ्य विभाग बड़े घेरे में जल्द होगा पर्दा फास,बने रहे हमारे साथ,

हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग की नाक नीचे बड़ा खेल,क्लिनिकों पर धड़ल्ले से बिकता नशा, युवाओं की जान से खिलवाड़ स्वास्थ्य विभाग बड़े घेरे में जल्द होगा पर्दा फास,बने रहे हमारे साथ,

हरिद्वार रोशनाबाद / जहां एक ओर उत्तराखण्ड सरकार राज्य को नशा मुक्त बनाने की मुहीम छेड चुकी है तो दूसरी ओर इन्हे ऐसे अवैध क्लीनिक चुनौती देते नजर आ रहे है जो कहीं दूर नही बल्कि रोशनाबाद स्वास्थ्य विभाग की नाक नीचे खुला टांडव कर रहे है,
बता दें की उत्तराखण्ड सरकार की इस मुहीम मे पुलिस प्रसाशन का भी अहम किरदार नजर आ रहा है जो इस मुहीम मे किसी भी ऐसे अपराधी को खुला नही छोड़ रही जो नशा बेच रहे है , लेकिन न जाने स्वास्थ्य विभाग की कुर्सी मे ऐसा कौन सा जंग लग चूका है जो पास ही धड़ल्ले से चल रहे अवैध क्लिनिकों पर पूरा मेहरबान नजर आ रहा है, स्वास्थ्य विभाग की इस निंद्रा से स्पस्ट हो जाता है की उत्तराखण्ड सरकार की इस मुहीम पर नशे के कारोबारियों के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग भी पानी फेर रहा है,

स्वास्थ्य विभाग की नाक नीचे नशे का कारोबार,

रोशनाबाद सिडकुल के आस पास ऐसे बहुत से क्लीनिक है जिन पर योग्यता के पुरे प्रमाणपत्र भी नही, बावजूद उसके न तो इन पर किसी कार्यवाही का प्रभाव नजर आ रहा है ओर न ही स्वास्थ्य विभाग का कोई डर, जिस कारण कहीं न कहीं इस मामले मे स्वास्थ्य विभाग की मिली भगत की भी आशंका स्पस्ट हो जाती है,

जानिये कैसे बेच रहे है क्लिनिकों पर नशा?

यह भी बता देते है की इन अवैध क्लीनिको से आप नशे का कोई भी सामान खरीद सकते है उसके लिए आपको किसी ऐसे ग्राहक के साथ आना होगा जो पहले से इन क्लीनिको से नशा खरीद रहा है, यदि आपकी बात बन जाती है तो आपको पांच मिनट इन्तजार भी करना होगा क्योंकि क्लीनिक पर काम करने वाला लड़का कहीं आस पास गुप्त स्थान पर जाएगा ओर वहा से सामान लाकर आपको देगा,क्योंकि पुलिस के डर से ये लोग अब क्लिनिकों पर ऐसा कोई सामान कम ही रखते है जो कानून की नजर मे अवैध होता है,
मजे की बात तो ये है की कभी इस क्षेत्र मे किसी क्लीनिक की न तो जांच हुई है ओर न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से नशे के खिलाफ कोई अभियान छेड़ा गया, इतना अवश्य बताएँगे की अवैध मेडिकलों की जांच समय समय पर होती रही है, फिर उन क्लिनिकों पर क्यों नही जो बिना किसी योग्यता के धड़ल्ले से नशे का व्यापार कर युवाओं की जान से खिलवाड़ कर रहे है, कहीं ये सब काली मलाई का खेल तो नही,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।