ग्राम पंचायत घर बहादरपुर जट में ग्राम स्वच्छता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

ग्राम पंचायत घर बहादरपुर जट में ग्राम स्वच्छता अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि पंचायती राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने भारत स्वच्छ अभियान को लेकर अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए भारत सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं पर उन योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेगा उन्होंने कहा कि हमें गीले कूड़े और सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना चाहिए और गीले कूड़े को एकत्र कर कंपोस्ट खाद में परिवर्तित कर प्रयोग में लाना चाहिए उन्होंने कहा कि नाली और सड़क की सफाई के लिए हमें तत्पर होना होगा उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास एकत्र हुए कूड़े को निस्तारित कर डस्टबिन में डालना चाहिए उन्होंने बताया कि स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर जो भी योजनाएं बनेंगी उन्हें सरकार द्वारा पोषित किया जाएगा इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान राजेश वर्मा ने कहा कि गांव में स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है सभी लोगों को कहा गया है कि आप अपना कूड़ा गांव के बाहर सड़कों पर ना डालें जो इस कूड़े को सड़कों पर डालेगा ग्राम सभा की ओर से उस पर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने साफ सफाई के लिए कहा कि सभी लोग सफाई कर्मचारियों का सहयोग करें रीनू चौधरी और धर्मेंद्र सिंह चौहान द्वारा गांव में जगह-जगह पानी की लीकेज की समस्या के बारे ने अवगत कराया गया उन्होंने कहा कि गांव में पानी की लिकिज जगह जगह हो रही है जिससे ग्रामीण गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य सचिन कुमार गुलसन्नवार रमेश प्रधान, मुकल पाल,चंदकिरन सिंह बीडीसी सदस्य, संदीप यादव, आशीष चौधरी ,फकीर चंद वर्मा, रजत कुमार नकल सिंह सैनी, सहित सैकड़ों ग्रामवासी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।