36 घंटों में चोरी हुवे 60 लाख के डंपर व मुख्य आरोपी अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार, बाकी फरार, पत्रकार वार्ता में एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर द्वारा दी गई जानकारी,

36 घंटों में चोरी हुवे 60 लाख के डंपर व मुख्य आरोपी अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार, बाकी फरार,

पत्रकार वार्ता में एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर द्वारा दी गई जानकारी,

अज्ञात अभियुक्तों द्वारा अमानतगढ़ से डम्पर चोरी कर लिया गया था। उक्त चोरी की जानकारी मिलने पर डम्पर मालिक इकरम ज्योतसिंह पुत्र पृथ्वीपाल निवासी शिवविहार कालोनी सहारनपुर द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर थाना बुग्गावाला में मु0अ0स0118/22 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था।

अभियुक्तों द्वारा डम्पर में स्थापित जी.पी.एस. सिस्टम ब्लॉक करने व फास्ट टैग हटाने के कारण इस बेहद पेचीदा प्रकरण के खुलासे हेतु एसएसपी अजय सिंह द्वारा विभिन्न टीम गठित की गई। गठित टीमों द्वारा चौकी अमानतगढ से चमारीखेडा टोल प्लाजा, दौराला मेरठ होते हुए पैरीफेरियल एक्सप्रेसवे पलवल हरियाणा तक लगभग 160 टोल बैरियर व स्थानीय सीसीटीबी कैमरों चैक किया गया।

बेहद कम समय में जुटाई गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने करीब 36 घंटे के भीतर नूहं होडल रोड

 

36 घंटों में चोरी हुवे 60 लाख के डंपर व मुख्य आरोपी अभियुक्त को हरियाणा से किया गिरफ्तार, बाकी फरार,

पत्रकार वार्ता में एसपी ग्रामीण स्वप्न किशोर द्वारा दी गई जानकारी,

थाना सदर नूहं हरियाणा से चोरी हुआ डम्पर रजि0 न0 UP11CT0271 को बरामद करते हुए।

चोरी में शामिल अभियुक्त इमरान पुत्र जाकिर नि0 ग्राम मौ0नगर थाना नगीना जिला नूहं मेवात हरियाणा को दबोचने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए डम्पर चोरी से जुड़े अन्य अभियुक्तों बिसरू नूहं थाना पुनहाना हरियाणा, आरिफ पुत्र मौज खां व इरफान पुत्र खुर्शीद की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
 
पुलिस टीम

थानाध्यक्ष बुग्गावाला अजय शाह ,उ0नि0 सतेन्द्र बुटोला (चौकी प्रभारी अमानतगढ) ,हे0का082 अरविन्द भट्ट ,हे0का0कुलबीर सिहं रावत ,का0654 भागचन्द,का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।