हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ श्रमजीवी पत्रकार युनियन का कुमायूं सम्मेलन,सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने की शिरकत,

हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ श्रमजीवी पत्रकार युनियन का कुमायूं सम्मेलन,सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी ने की शिरकत,

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित कुमाऊं सम्मेलन का प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष तारा जोशी जिला अध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सूचना महानिदेशक के समक्ष कुमाऊं व गढ़वाल के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिस पर सूचना महानिदेशक द्वारा जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।सम्मेलन में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कई पदाधिकारियों के दायित्व की घोषणा भी की जिनका सभी पत्रकारों ने ध्वनि मत के साथ स्वागत किया।इस दौरान चमोली से वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर चौधरी,चम्पावत से विनय वर्मा को श्रमजीवी पत्रकार युनियन का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया,जबकि युवा वरिष्ठ पत्रकार पंकज मैंदोली को पौडी जनपद का प्रभारी नियुक्त किया हैं।

हल्द्वानी के रुद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित एक दिवसीय श्रमजीवी पत्रकार यूनियन कुमाऊं सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही पत्रकार के साथ संवाद सम्मेलन की शुरुआत करते हुए पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, उधम सिंह नगर, तथा विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने सूचना महानिदेशक के समक्ष मान्यता समिति की बैठक का कैलेंडर जारी करने। मान्यता दिए जाने में शिथिलीकरण बरतने, पत्रकारों को सरकारी अतिथि गृह में निशुल्क कक्ष दिए जाने और राज्य स्तर पर वृहद और प्रत्येक जिले स्तर पर भी पत्रकार कल्याण कोष बनाए जाने सहित कई समस्याओं को उठाया। जिस पर एक-एक कर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने त्वरित निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सूचना विभाग और पत्रकारों का चोली दामन का साथ है, और उनके समक्ष उठाई गई समस्याएं और दिए गए सुझाव को वह अमल में लाने का पूरा प्रयास करेंगे साथ ही पत्रकारों को दी जाने वाली मान्यता की नियमावली को लेकर अध्ययन किया जाएगा यदि शिथिलीकरण आवश्यक होगा तो शिथिलीकरण की व्यवस्था भी की जाएगी इसके अलावा डिजिटल मीडिया को लेकर भी जल्द पॉलिसी लाई जा रही है साथ ही पत्रकार कल्याण कोष और विभिन्न परेशानी से जूझ रहे पत्रकारों के मदद के लिए भी सूचना विभाग आवश्यक कदम उठाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने कई जिलों के जिला अध्यक्ष और प्रदेश सचिव की घोषणा की। इस मौके पर कुमाऊं संवाद सम्मेलन का आयोजन कर रही नैनीताल जिला इकाई ने सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी का शॉल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बैठक में नैनीताल, उधम सिंह नगर ,चंपावत ,अल्मोड़ा, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ ,चमोली, पौड़ी ,रुद्रप्रयाग ,और हरिद्वार जिले के भी पत्रकारों ने सहभागिता दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सर्वेन्द्र बिष्ट जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत कोषाध्यक्ष हर्ष रावत नगर अध्यक्ष योगेश शर्मा नगर महामंत्री पुष्कर अधिकारी कोषाध्यक्ष भावनाथ पंडित, प्रकाश रावत, लक्ष्मण राणा,हरिप्रसाद पुरोहित,गणेश जोशी, नवीन सक्सेना, विजेंद्र श्रीवास्तव, उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष राजीव चावला, एएन तिवारी, दिनेश पांडे, गोविंद बिष्ट, योगेश राणा, अरविंद मलिक, मनोज आर्य, दीपक, पंकज, अकरम, शोएब, तथा जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुंद्रियाल, सोशल मीडिया स्पेलिंस्ट योगेश मिश्रा, अंकुर शर्मा, सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।