जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बुधवार को शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन कार्यालय परिसर में नेकी का घर का फीता काटकर शुभारंभ किया l

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने बुधवार को शीतकालीन आपदा के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन कार्यालय परिसर में नेकी का घर का फीता काटकर शुभारंभ किया l

इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय सहित सभी अधिकारियों ने “नेक़ी का घर ” में कम्बल, गरम कपड़े आदि भैंट कर इस पुनीत कार्य का शुभारंभ किया l

जिलाधिकारी ने इस मौके पर सभी से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में अपना भरसक योगदान प्रदान करे। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि शीत ऋतु में पूरे जनपद अन्तर्गत यदि कही पर भी ठंड के बचाव हेतु कम्बल गरम कपड़े आदि की आवश्यकता हो तो आपदा कंट्रोल रूम हरिद्वार के दूरभाष नम्बर -01334-223999, 7055258800, 1077 ( टोल फ्री) , 7900224224 में सम्पर्क किया जा सकता है l उन्होंने यह भी बताया कि शीत ऋतु के दृष्टिगत गांधी आश्रम से क्रय कर 150 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों को बाँटने हेतु किया गया है l इसके अतिरिक्त सभी तहसीलो व स्थानीय निकायो के माध्यम से भी अलाव जलाने व कम्बल वितरण हेतु कार्यवाही की जा रही है ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व पी0एल0 शाह, सचिव हरिद्वार रूड़की विकास प्राधि o उत्तम सिंह चौहान, एमएनए दयानंद सरस्वती, एसडीएम पूरण सिंह राणा, उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी उप जिलाधिकारी सुश्री नुपूर् वर्मा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण सुरेश तोमर, सिंचाई सुश्री मंजू, आपदा प्रबंधन अधिकारी सुश्री मीरा कैन्तुरा, एआरटीओ सुश्री रश्मि पन्त, नेचर फाउंडेशन से सुश्री किरण भटनागर सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।