जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में ’’सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार’’ सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में ’’सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार’’ सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक मंे सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार के सम्बन्ध में खाद्य कारोबार से सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ताओं/विभिन्न क्षेत्रों में भोजन निर्माण में कार्यरत रसोईयों आदि को सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार का प्रशिक्षण दिया जाना, होटल एवं रेस्टोरेन्ट की हाईजीन रेटिंग किया जाना, व्यापार संघ के सहयोग से लाईसेन्स/रजिस्ट्रेशन मेले का आयोजन, ईट राइट स्कूल के अधीन दो स्कूलों को ईट राइट स्कूल के रूप में विकसित किया जाना, संस्थानों/कैन्टीनों को ईट राईट कैम्पस के रूप में विकसित किया जाना, ईट राईट स्टेशन के अधीन स्टेशनों को ईट राईट स्टेशन के रूप में विकसित करने, क्लीन स्ट्रीट फूड हब के रूप में एक हब को विकसित करने, फ्रेश फ्रूट एण्ड वेजीटेबल मार्केट के रूप में एक मार्केट विकसित करने तथा फूड फोर्टिफिकेशन कार्यशाला का आयोजन किये जाने के सम्बन्ध मेें विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी को बैठक में अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आर0एस0 पाल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि वर्ष 2021-22 में विशेष अभियानों के तहत सरसों के तेल में मिलावट के विरूद्ध सर्विलांस नमूना संग्रहण, रक्षा बन्धन त्योहार एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नवरात्रि एवं दीपावली, होली त्योहार तथा समय-समय पर चलाये गये विशेष अभियानों के तहत 827 नमूनों का संग्रहण किया गया, जिनमें से कई के विरूद्ध कार्रवाई की गयी।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आपके पास जनपद में कम्पनियों आदि की कितनी कैण्टीन हैं, उनका पूरा डॉटा होना चाहिये तथा जनपद में जिस भी संस्थान आदि द्वारा कैण्टीन का संचालन किया जा रहा है, ’’सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार’’ के मद्देनजर इन कैण्टीनों आदि में-अच्छी गुणवत्ता एवं ताजी सामग्री का प्रयोग हो रहा है कि नहीं, वर्तन, उपस्कर, स्टॉल साफ-सुथरे हैं कि नहीं, भोजन पकाने से पहले हाथ धोये कि नहीं, पके हुये भोजन और कच्चे खाद्य पदार्थ को अलग-अलग रखा है कि नहीं, भोजन को सुरक्षित तापमान पर रखा गया है कि नहीं, भोजन पकाने के लिये स्वच्छ पानी का प्रयोग किया जा रहा है कि नहीं, भोजन अच्छी तरह पका है कि नहीं आदि, का ध्यान रखते हुये इनका दौरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि स्कूलों आदि में जितनी भी भोजन मातायें भोजन तैयार करने का कार्य कर रही हैं, उन्हें भी मास्टर ट्रेनर के माध्यम से ’’सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार’’ का प्रशिक्षण देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 कुमार खगेन्द्र, सचिव रेडक्रास डॉ0 नरेश चौधरी, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी एन0के0 हल्दियानी, डॉ0 एस0 तिवारी, फूड सेफ्टी अधिकारी कपिल देव, सन्दीप मिश्रा सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रेस क्लब बहादराबाद के तत्वावधान में दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। बहादराबाद स्थित होटल दा ग्रैंड लज्जा में पत्रकारों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देकर आपसी सौहार्द और एकता का दिया संदेश।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत रुड़की पुलिस का सघन चेकिंग अभियान पटाखे छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को किया सीज 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई चालानी कार्रवाई, ₹3,500 संयोजन शुल्क वसूला
0 Minutes
Uncategorized
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने प्रेस क्लब हरिद्वार में प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने कांग्रेस के झूठ को बेनकाब किया। 
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत मतदान एवं मतगणना कार्मिकों का डाटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया तेज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों एवं शिक्षण संस्थानों को कार्मिकों का अद्यतन विवरण 05 नवंबर तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।