अनुराग यादव को ₹11000 का चेक रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सह मंत्री सोहनवीर राणा ने देकर किया सम्मानित

अनुराग यादव को ₹11000 का चेक रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सह मंत्री सोहनवीर राणा ने देकर किया सम्मानित,

भारती द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर हुई अखिल भारतीय खेल ज्ञान प्रतियोगिता में पूरे देश में चतुर्थ पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र अनुराग यादव पुत्र राम बहादुर यादव को कैम्प कार्यालय पर पुरस्कार स्वरूप ₹11000 का चेक रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं क्रीड़ा भारती के प्रांतीय सह मंत्री सोहनवीर राणा द्वारा दिया गया।

अखिल भारतीय खेल ज्ञान प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग एक लाख चालीस हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था।
बेहद सामान्य परिवार के रमा विहार जमालपुर निवासी छात्र अनुराग यादव धूम सिंह मेमोरियल स्कूल सीतापुर का छात्र है।
छात्र का सम्मान करते हुए विधायक आदेश चौहान ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।
ऐसे मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देने का कार्य लगातार किया जाता रहना चाहिए।
इस अवसर पर सभासद अजय मलिक,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ,चंदन सैनी,राजकुमार,कमलजीत राजपूत, तरुण कुमार,विनय सैनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।