ब्लॉक संसाधन केंद्र बैंगला बहादराबाद में विकासखंड बदराबादबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का 6 दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान ( FLN) तथा स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण 2022-23 के द्वितीय फेरे के समापन के साथ ही विकासखण्ड स्तरीय FLN प्रशिक्षण का समापन हो गया।

ब्लॉक संसाधन केंद्र बैंगला बहादराबाद में विकासखंड बदराबादबाद के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का 6 दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान ( FLN) तथा स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण 2022-23 के द्वितीय फेरे के समापन के साथ ही विकासखण्ड स्तरीय FLN प्रशिक्षण का समापन हो गया।

इस अवसर पर विकासखंड बहादराबाद की उप शिक्षा अधिकारी श्रीमती दीप्ति यादव द्वारा समस्त प्रतिभागियों को अत्यधिक ठण्ड में भी प्रशिक्षण स्थल पर समय से पहुँचकर पूरी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने पर सभी को धन्यवाद दिया तथा प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को विद्यालयों में अमल में लाने हेतु प्रेरित किया । सभी प्रशिक्षणार्थियों ने भी प्रशिक्षण हेतु की गईं उत्तम व्यवस्थाओं हेतु प्रशिक्षण प्रभारी तथा उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया। प्रशिक्षण सह प्रभारी अश्विनी चौहान , शिवा अग्रवाल और सभी प्रभारी संकुल समन्वयको चंद्रभूषण कठैत, राकेश सिंह, नीरज कुमार, भूपेंद्र कुमार, रमेश चंद्र चौधरी , मुकेश सिंह, राजेश चौहान के द्वारा की गईं व्यवस्थाओं हेतु उनका भी आभार व्यक्त किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी स्वराज सिंह तोमर द्वारा मास्टर ट्रेनर्स को प्रमाणपत्र/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति उपरांत उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से सभी प्रशिक्षुओं को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुष्प भेंट कर् नव वर्ष हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।
सभी प्रशिक्षु काफी प्रसन्नता एवम् संतुष्टि के साथ अपने अपने गंतव्यों की ओर रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।