33 लाख 53 हजार कीमत के कुल 201 खोये मोबाइल किए रिकवर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने इस वर्ष किए 63 लाख 54 हजार से अधिक कीमत के मोबाईल बरामद मोबाइल स्वामियों को लौटाए उनके मोबाइल फोन प्राप्त करने वालों ने पुलिस की प्रशंसा की l

33 लाख 53 हजार कीमत के कुल 201 खोये मोबाइल किए रिकवर
एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने इस वर्ष किए 63 लाख 54 हजार से अधिक कीमत के मोबाईल बरामद मोबाइल स्वामियों को लौटाए उनके मोबाइल फोन प्राप्त करने वालों ने पुलिस की प्रशंसा की l

आजकल के दौर में मोबाइल फोन हमारे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है जिसके अचानक खो जाने से कुछ समय के लिए व्यक्ति का मन दुखी हो जाता है।

ऐसी ही दुर्घटना के शिकार लोगों के चेहरे पर एक बार फिर वही मुस्कान वापस लाने को फिक्रमंद SSP हरिद्वार अजय सिंह द्वारा मोबाइल फोन गुम होने की समय-समय पर मिलने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लेकर उन्हें बरामद करने के लिए सीओ ज्वालापुर/ऑपरेशन निहारिका सेमवाल को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।

जिसपर काम करते हुए सुश्री निहारिका सेमवाल द्वारा अपनी कोर टीम के साथ मिलकर नवम्बर 2022 से आतिथि तक गुमशुदा हुए मोबाइल फोन के IMEI नम्बरों को सर्विलांस में लगाकर विभिन्न राज्यों व उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न कम्पनियों के कुल 201 एक्टिव मोबाइल फोन बरामद कर आज एसएसपी हरिद्वार द्वारा उनके मालिकों को सौंपे गए।

हरिद्वार पुलिस का समस्त जनता से आग्रह है कि कभी भी कोई लावारिस फोन मिले तो उक्त मोबाइल तत्काल नजदीकी थाना/चौकी में जमा कराएं।

पुलिस टीम
1- इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह बिष्ट(प्रभारी साइबर सेल), उ0नि0 अनुरोध व्यास,HC विवेक यादव,का0 शक्ति सिंह गुसांई, का0 योगेश कैँथोला, का0 अरुण कुमार,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण