अवैध तमंचे व चाकूओं के साथ धरे गये अन्तरर्राजीय गैंग के 6 शातिर बदमाश,

अवैध तमंचे व चाकूओं के साथ धरे गये अन्तरर्राजीय गैंग के 6 शातिर बदमाश,

पूछताछ के दौरान हुए चौकाने वाले खुलासे, लक्सर क्षेत्र में 6 चोरी की घटनाओं को दे चुके हैं अंजाम,

बीते नवम्बर माह भगवानपुर क्षेत्र में हुई कार लूट प्रकरण के भी रहे सूत्रधार,

सुल्तानपुर चोरी कांड में वारदात को अंजाम देने के बाद सीसीटीवी कैमरा व हार्ड डिस्क पर भी किया था हाथ साफ,

हरिद्वार पुलिस ने 18.01.2023 को बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक खण्डर में डकैती की योजना बनाने की जानकारी प्राप्त होने पर दबिश देकर 06 बदमाशो को पकडा गया। बदमाशों के कब्जे से 03 तमंचे व 03 अवैध चाकू व कई कारतूस व सुल्तानपुर में विगत दिनो में हुई 02 चोरी की घटनाओं में चोरी हुए ए0टी0एम0 व मोबाईल फोन बरामद किये गये। बरामदगी के आधार पर होंडा सिटी कार लेकर लक्सर स्थित सोलर पावर प्लांट में डकैती हेतु आए अभियुक्तों को डकैती की योजना बनाने के अपराध में गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार किए गए अभियुक्त द्वारा लक्सर क्षेत्रान्त्तर्गत 06 चोरी की घटनाओं व थाना भगवानपुर क्षेत्र में माह नवम्बर में कार लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।

अभियुक्तों की निशानदेही पर लक्सर के अलग-अलग स्थानो पर चोरी की गयी विद्युत केबल व चोरी की 02 घटनाओं से सम्बन्धित कास्मेटिक्स, परचून का सामान व डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए प्रयोग किए गए उपकरण (प्लास, केवल कटर आदि) बरामद किये गये।

तीन अभियुक्तों ने की थी भगवानपुर में कार लूट
अभियुक्त मोहित, अभिषेक नकुल ने मिलकर 30.11. 2022 को भगवानपुर टोल प्लाजा के पास रात्रि में एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रोड से हमला कर कार लूट की थी और पुलिस से डर कर भागते समय कार बहादराबाद में पथरी रो पुल के पास छोड़ दी थी
गिरफ्तार अभियुक्त 1. नकुल पुत्र कुसुमपाल निवासी ग्राम कुंजा बहादरपुर थाना भगवानपुर
2.दीपक पुत्र ताराचन्द निवासी ग्राम नन्हेडा अनन्तपुर थाना भगवानपुर
3.यशवीर सिहं पुत्र सूरत सिहं निवासी उपरोक्त
4.मोहित पुत्र राजपाल निवासी उपरोक्त
5.राहुल सैनी पुत्र सुरेश सैनी निवासी उपरोक्त
6.अभिषेक पुत्र अनिल निवासी- ग्राम खतौली गुर्जर थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर उ0प्र0

बरामदा माल 01. 03 तमंचे
02. 03 नाजायज चाकू
03. 01 मोबाईल कीपैड,
04. 02 ए0टी0एम0/डेबिट कार्ड,
05. 01 वायर कटर छोटा,
06. 01 प्लास,
07. 01 टार्च,
08. 01 वायर कटर बड़ा,
09. 01 पिट्ठू बैग व 03 प्लास्टिक के कट्टे
10. एक होन्डा सिटी कार
11. कास्मेटिक्स सामान (हेयर आयल, क्रीम, अण्डर गारमेंट्स, शेविंग रेजर, शेम्पू, फेसवॉश आदि) अनुमानित कीमत करीब ₹25000/-
12. परचून का सामान (तेल, आटा, सिगरेट आदि) अनुमानित कीमत ₹20000/-
13. 04 cctv कैमरे
14. लगभग 300मीटर एल्यूमीनियम आदि

पुलिस टीम
C.O. विवेक कुमार SHO लक्सर अमरजीत सिंह SSI अंकुर शर्मा,SI मनोज नौटियाल, SI नीरज रावत,SI नरेन्द्र तोमर,C. पंचम प्रकाश,C. अजीत तोमर, C. गंगा सिंह,C. हमीद खान,C. अरविन्द चंदेल, HG दिनेश कुमार,HG रविन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
25000/- रुपये का ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में तस्करी का मास्टर मांइड पुलिस ने किया गिरफ्तार ऑप्रेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
0 Minutes
Uncategorized
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ आपसी समन्वय बनाए रखने, लाभप्रद सूचना तत्काल देने का दिया सुझाव लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम
0 Minutes
Uncategorized
सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु। सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।