ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में हुआ संपन्न,

हरिद्वार में संपन्न हुआ है ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह,

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, विधायक आदेश चौहान ,विधायक उमेश कुमार, ललितानंद गिरी रहे मुख्य अतिथि

संजीव शर्मा अध्यक्ष, मनीष कांगरान महामंत्री, राजेश वर्मा बने कोषाध्यक्ष

हरिद्वार कार्यकारिणी के साथ साथ लक्सर कार्यकारिणी ने भी ली शपथ

समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को भी किया गया सम्मानित

22 जनवरी 2023, हरिद्वार, के प्रेस क्लब के सभागार में रविवार को ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया जिसमे हरिद्वार के तमाम पदाधिकारियों सहित लक्सर की कार्यकारिणी ने भी शपथ ली इस मौके पर हरिद्वार में तमाम अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करके और अतिथियों को फूल माला भेंट करके किया गया, इसके बाद हरिद्वार की प्रतिष्ठित गायिका अनन्या भटनागर ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित विधायक आदेश चौहान ने पत्रकारिता के घटते स्तर को लेकर चिंता जाहिर की, और उन्होंने कहा कि ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन जैसे पत्रकार संगठन ही पत्रकारिता के स्तर को मजबूत करने का काम करेंगे, और समाज में पत्रकारों की स्थिति और प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन करेगी।

वहीं पत्रकार और विधायक उमेश कुमार ने पत्रकारो की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि पत्रकारों को सैलरी नहीं मिलती, उनको उनके खर्चे के पैसे भी बड़ी मुश्किल से निकालने पड़ते हैं सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही है सरकार की तरफ से पत्रकारों के लिए बीमा की व्यवस्था की जाए और उनकी जिस तरह से भी मदद की जा सकती है की जाए, उन्होंने पत्रकारों का हेल्थ कार्ड बनाने की बात की उन्होंने कहा कि आज पत्रकारों को लोग ब्लैकमेलर समझते हैं लेकिन पत्रकार कितनी मेहनत करके लोगों तक खबर पहुंचाता है यह उस पत्रकार को ही पता होता है ।
इस मौके पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूचना विभाग पत्रकारों के हित में कार्य कर रही है उन्होंने कहा पत्रकारों की भाषा में सौम्यता और शालीनता होनी चाहिए। आशा है कि यह लोग पत्रकारिता के ऊंचे मुकाम हासिल करेंगे ।

ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मलिक ने कहा ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन जो कि राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) से संबद्ध है उत्तराखण्ड में नए आयाम स्थापित करेगी और जो नवनियुक्त पदाधिकारी है वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे ।

मुख्य अतिथि भारत माता मंदिर के महन्त ललितानंद गिरी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सारे सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा ऑल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए जानी जाती है और आशा है यह संस्था आगे भी समाज हित में कार्य करेगी ।
सपथ ग्रहण में समारोह में संजीव शर्मा : जिलाध्यक्ष,मनीष कागरान : जिला महासचिव, राजेश वर्मा: जिला कोषाध्यक्ष,मोहन राजा: जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र प्रधान: जिला संगठन सचिव, नरेश तोमर: जिला समारोह सचिव, सचिन तिवारी जिला प्रचार सचिव, राजीव शास्त्री: जिला उपाध्यक्ष, अमित चौहान: जिला उपाध्यक्ष, इतेश धीमान : जिला सचिव संजय लांबा : जिला सचिव, अमित कुमार नंद : जिला सचिव , राहुल सैनी: जिला सदस्य कार्यकारिणी, मनीष कुमार पाल : जिला सदस्य कार्यकारिणी,मोहित शर्मा: जिला सदस्य कार्यकारिणी,हर्ष तिवारी: जिला सदस्य कार्यकारिणी, बबलू थपलियाल: जिला सदस्य कार्यकारिणी, सुरेश भारद्वाज: जिला सदस्य कार्यकारिणी, ने संयुक्त रूप से सपथ लिया।

इस मौके पर समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डॉ विशाल गर्ग, अनुपम जगा० प्रधानाचार्य डी०पी०एस०, जितेंद्र चंदेला, डॉ विजयपाल सिंह, ओम प्रकाश नूर, साधुराम पलव साहितकार, एम०आर०शर्मा वैद्य,हरीश भदुला निर्देशक, पार्थ सारथी , राधिका नागरथ वरिष्ठ पत्रकार, संदीप चौधरी निर्देशक HE.C कॉलेज, दयानन्द चौहान, संचालक माँ सगरस्वती सी०स०स्कूल, बहादराबाद, ज्ञानस्वर अग्रवाल, सोम चौहान अधिस्ठाता गुरुकुल महाविद्यालय, डॉ नरेश चौधरी, सचिव रेड क्रोस, कोशल शिखोला वरिष्ठ पत्रकार, जगदीश लाल पाहवा, पंडित ज्वाला परशाद शांडिल्य, साहित्यकार, डॉ महेन्द्र आहूजा, मति नेहा मालिक, आचार्य करुणश मिश्रा, चेतयनन्द गुरु ,विजय पाल वघेल को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मोहित शर्मा ,राजेश कुमार ,सचिन कुमार ,मनीष कांगरान ,बबलू थपलियाल ,विजेंद्र पालीवाल ,अनीश चौहान ,जगदीश सिंह ,मधुकांत भारद्वाज , विजय बडोनी ,मोहन राजा ,संजीव शर्मा ,हर्ष तिवारी, मनीष कुमार पाल, सुदेश सिंह रावत ,राजेश कुमार, नरेश तोमर ,सुरेश भारद्वाज ,राजीव कुमार शास्त्री ,विशाल चौहान, नरेंद्र कुमार ,नौसाद खान, रोहित सिंह ,संजय लंबा,मित्रपाल, हरप्रीत सिंह ,अमित कुमार नंद ,आलोक कुमार श्रीवास्तव ,राकेश कुमार वर्मा ,राजेश कुमार, पहल सिंह ,कृष्ण उपाध्याय ,अश्वनी कुमार शर्मा ,बृजेंद्र हर्ष ,चंचल तोमर ,गुलशन कुमार नैय्यर ,सुभाष कपिल ,राम गोपाल सैनी ,लवजीत शर्मा ,जौनी चौधरी ,रजनीश सैनी ,प्रवीन सैनी ,फिरोज अहमद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
25000/- रुपये का ईनामी अपराधी आया पुलिस की गिरफ्त में तस्करी का मास्टर मांइड पुलिस ने किया गिरफ्तार ऑप्रेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तिलक रोड देहरादून स्थित प्रांत कार्यालय पहुंचकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
0 Minutes
Uncategorized
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ आपसी समन्वय बनाए रखने, लाभप्रद सूचना तत्काल देने का दिया सुझाव लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम
0 Minutes
Uncategorized
सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु। सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।