जिलाधिकारी एकादश क्रिकेट टीम ने विधायक रानीपुर सिडकुल बहादराबाद भगवानपुर रुड़की हरिद्वार की संयुक्त टीम को रोमांचकारी मैच में 8 रन से हराया” जिलाधिकारी एकादश टीम के कप्तान विनय शंकर पांडे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,

जिलाधिकारी एकादश क्रिकेट टीम ने विधायक रानीपुर सिडकुल बहादराबाद भगवानपुर रुड़की हरिद्वार की संयुक्त टीम को रोमांचकारी मैच में 8 रन से हराया” जिलाधिकारी एकादश टीम के कप्तान विनय शंकर पांडे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया,

और जिलाधिकारी के बल्लेबाजी शुरुआत करने का निर्णय सही साबित कर दिया, युवा प्रारंभिक बल्लेबाज मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने मैदान में आते ही धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शानदार 48 रन बनाए जिसमें 6 चौके शामिल थे ,दूसरे प्रारंभिक बल्लेबाज अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह ने नॉटआउट रहते 14 रन बनाए ,रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 22 रन बनाए, एस.डी.एम पी.एस. राणा ने 13 एस.डी.एम भगवानपुर आशीष मिश्रा ने 9 रन एस.पी .संचार विपिन कुमार 12 रन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने 7 रन और कप्तान जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने 6 रन, सी.ओ.सिटी मनोज ठाकुर ने 13 रन ,एस.डी.एम लक्सर गोपाल बिनवाल ने 5 रन बनाए जबकि अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुद्धिपाल और एस.पी. देहात स्वप्न किशोर सिंह, एस.पी. नगर स्वतंत्र कुमार ,नगर मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण सचिव उत्तम सिंह चौहान ,एस.पी क्राइम रेखा यादव सी.ओ सदर निहारिका सेमवाल को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल पाया जबकि नगर आयुक्त दयानंद भी 3 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए इस प्रकार जिलाधिकारी एकादश के 17 ओवर में ही अपनी पारी मौसम को देखते हुए 141 रनों पर घोषित कर दी, औद्योगिक एकादश टीम से नवीन बिष्ट जितेश आरके मिश्रा ,अविनाश गोयल, रणजीत सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की जिलाधिकारी एकादश ने औद्योगिक एकादश को जीतने के लिए 142 रन का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए, औद्योगिक एकादश ने शानदार शुरुआत की परंतु समय समय पर विकेट गिरने से औद्योगिक एकादश टीम रन रेट कम होता चला गया। परंतु मंथन ने एक छोर को संभालते हुए शानदार 53 रन बनाए जबकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और आखिर के 20वे ओवर में जब 10 रन जीतने की जरूरत थी। तब अंतिम ओवर में दयानंद सरस्वती को गेंद थमाई गई दोनों टीम दबाव में थी क्योंकि औद्योगिक एकादश 4 बल्लेबाज शेष थे। परंतु अंतिम ओवर में जिलाधिकारी एकादश ने शानदार क्षेत्ररक्षण करते हुए 4 बल्लेबाज 2 गेंद शेष रहते हुए आउट कर दिए और रोमांचकारी मैच 8 रन से जीत लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मंथन, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अभिनव शाह और दयानंद सरस्वती को संयुक्त रूप से दिया गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ क्षेत्र रक्षक और मैन ऑफ द मैच के खिताब से मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को नवाजा गया। मैच का आंखों देखा हाल केतक भारद्वाज एवं डॉ नरेश चौधरी द्वारा सुनाया गया । अंत में रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सभी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए । मैच के आयोजन में आयोजक मंडल में प्रतीक जैन, डॉ. नरेश चौधरी, केतन भारद्वाज, बीरेंद्र शुक्ला, सुखदेव वेदी, शिवम गोयल, अनुज चौहान, अविनाश गोयल, प्रवीण गर्ग , पराग सक्सेना, गौतम कपूर, पुनीत गोयल ,आत्मा सिंह ,राकेश मित्तल, सुनील पांडे, वी. वी. गुप्ता, राजेश रावत, ने सक्रिय सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश