अलीपुर से इब्राहिमपुर नाले तक कीचड़ में चलने को मजबूर राहगीर पीडब्ल्यूडी विभाग की खुली पोल ग्रामीणों में आक्रोश,

अलीपुर से इब्राहिमपुर नाले तक कीचड़ में चलने को मजबूर राहगीर पीडब्ल्यूडी विभाग की खुली पोल ग्रामीणों में आक्रोश,

बहादराबाद अलीपुर से डांडी जाने वाले मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा एक सड़क का निर्माण किया गया था जिसका निर्माण इब्राहिमपुर नाले से लेकर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज रोहल्की तक टेंडर हुआ था जिसका अंतिम बोर्ड इब्राहिमपुर नाले के पास लगा है उस बोर्ड पर अंतिम लागत है लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज से लेकर अलीपुर गांव तक ही सड़क का निर्माण कराया गया है उससे आगे लगभग 1 किलोमीटर का टुकड़ा बचा है उस पर अभी तक भी पीडब्ल्यूडी ने कोई कार्य नहीं किया है सर्दी की पहली बरसात में ही पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यो की पोल खुलती नजर आ रही है कई बार ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है

वही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का भी कहना है कि अलीपुर गांव तक ही टेंडर हुआ था आगे का जो सड़क का टुकड़ा बचा है उसका टेंडर दोबारा से किया जाएगा लेकिन अगर इसका टेंडर नहीं हुआ था तो इस पर बड़े कटीले पत्थर क्यों डाले गए यह भी एक बड़ा सवाल उठता है अगर कटीले पत्थर डाले हैं तो इसका निर्माण टेंडर जरूर हुआ था लेकिन अचानक से कुछ नेताओं व अधिकारियों की सांठगांठ के चलते इस टुकड़े की जो बच्ची सड़क है उसको कहीं और बना दिया गया है अब ऐसे नेता या अधिकारियों की वजह से सैकड़ों राहगीरों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है इसी मार्ग पर ब्लॉक बहादराबाद भी लगता है जिसमें सरकार के अनेकों योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र से लोग ब्लॉक बहादराबाद में जाते हैं लेकिन कीचड़ होने के कारण रास्ते में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है अब देखने वाली बात होगी ग्रामीण कीचड़ में ही चलेंगे या पीडब्ल्यूडी 1 किलोमीटर के टुकड़े को बनाएगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण