भू-माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन लेकर जमीन कब्जाने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने पर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

भू-माफियाओं द्वारा जेसीबी मशीन लेकर जमीन कब्जाने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने पर तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

जेसीबी मशीन को लिया कब्जे में

पीड़ित की तहरीर पर SC/ST Act व अन्य धाराओं में किया मुकदमा दर्ज

थाना कनखल वादी अमरजीत सिंह पुत्र यशपाल सिंह निवासी शिवपुरी जगजीतपुर थाना कनखल जनपद हरिद्वार ने थाना कनखल में आकर अभियुक्त अपूर्व वालिया, उपदेश चौधरी व JCB चालक द्वारा जगजीतपुर स्थित जमीन पर बने निर्माण को तोडने, रोकने पर गाली गलौच कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने व JCB चढाने का प्रयास करने के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थनापत्र दिया।

प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना कनखल पर मु0अ0सं0 40/2023 धारा 447/427/504/506 भादवि व 3(1) (ध), 3(1) (छ) अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम पंजीकृत कर तीनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया। प्रकरण की विवेचना सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर द्वारा की जा रही है। सम्बन्धित JCB को कब्जे में लेकर सुरक्षा की दृष्टि से चौकी जगजीतपुर में खडा कराया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- अपूर्व वालिया पुत्र प्रमोद वालिया निवासी जगजीतपुर कनखल
2- उपदेश चौधरी पुत्र स्व0 रामसिंह निवासी मवाना मेरठ उ0प्र0 हाल पता 36 आनन्दमयीपुरम कनखल
3- मनोज पुत्र रामकुमार निवासी सज्जनपुर कांगडी थाना श्यामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार पुलिस ने किया लूट की घटना का 24 घंटे में सफल खुलासा। भगवानपुर पुलिस ने लूट में शामिल 03 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार। लूटा गया मोबाइल, ₹1,000 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध तमंचा बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया नमन। आधुनिक भारत के निर्माण में पंत जी का रहा अहम योगदान।
0 Minutes
Uncategorized
भारतरत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के 139वें जन्मदिवस पर उन्हे किया गया याद। जनपद पुलिस मुख्यालय सहित सभी थाना/शाखाओं में कार्यक्रम आयोजित।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रैवलर वाहन में बैठकर कर रहे हैं निर्माण स्थलों का भ्रमण