मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बाल अधिकारों की चर्चा करते हुये कहा कि यह प्रकरण काफी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों चीजें मौजूद हैं तथा हमें बच्चों को किस तरह से नकारात्मकता से दूर रखते हुये सकारात्मकता की ओर उन्मुख करना है, इस ओर ध्यान देना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस तथा बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
प्रतीक जैन ने आशा व्यक्त की कि ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आज के इस कार्यक्रम में गहन मन्थन होगा तथा एक विजन डाक्यूमेंट सामने आयेगा, जिसका लाभ हरिद्वार सहित पूरे राज्य को प्राप्त होगा।
डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की उप निदेशक सुश्री पूनम पाठक ने कहा कि हम चाइल्ड फ्रैण्डली विलेज व सिटी की बात कर रहे हैं, लेकिन बाल अपराध भी बढ़ रहे हैं, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को कक्षा में अगर बच्चे के व्यवहार में कुछ परिवर्तन नजर आ रहा है, तो उससे बातचीत करते हुये उसके व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की विशेष कार्याधिकारी सुश्री मंजू ढौंढ़ियाल ने किया।

इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री नलिनी ध्यानी, अपर संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, बाल विकास, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
एसपी ट्रैफिक/ क्राइम निशा यादव ने सोमवती अमावस्या स्नान पर्व में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ आपसी समन्वय बनाए रखने, लाभप्रद सूचना तत्काल देने का दिया सुझाव लाखों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात एवं कानून व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम
0 Minutes
Uncategorized
सोमवती स्नान पर्व हेतु हरिद्वार शहर क्षेत्र का यातायात के प्रमुख बिन्दु। सोमवती स्नान पर्व में यातायात का दबाव बढने पर भारी वाहनों को बार्डर पर ही रोका जायेगा।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर आगामी 13 नवम्बर को प्रस्तावित तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को सम्मेलन का भव्य आयोजन करने के दिए निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
रानीपुर विधानसभा को विकास की बड़ी सौगात, ₹6.48 करोड़ के 07 सड़क निर्माण एवं पुनर्निर्माण कार्यों को शासन की स्वीकृति। विधायक आदेश चौहान के प्रयासों से 14.725 किलोमीटर लंबाई के सात विकास कार्यों को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति।