कार सवार युवकों द्वारा मोबाइल और कैश लूट प्रकरण का पुलिस टीम ने किया खुलासा

कार सवार युवकों द्वारा मोबाइल और कैश लूट प्रकरण का पुलिस टीम ने किया खुलासा

अंधेरी रात में लिफ्ट देने के बहाने युवक से अज्ञात कार चालकों ने की थी लूट

युवक को धमकाकर मोबाइल से की गई थी 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन

पुलिस टीम ने घटना में प्रयुक्त कार,मोबाइल व ₹18800/- नगदी सहित 02 आरोपी दबोचे

कोतवाली रानीपुर को रात्रि बस अड्डे से लिफ्ट देकर करीब 1:30 बजे रानीपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित बाल मंदिर सेकेंडरी हाई स्कूल के पीछे  मैदान में 02 कार सवार व्यक्तियों द्वारा युवक को धमकाकर 5000 रुपये की ऑनलाइन ट्रॉजेक्शन करवाने तथा तत्पश्चात युवक से मोबाइल व नकदी लूट लेने के संबंध प्रकरण का कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है।

घटना के खुलासे के लिए जुटी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की जांच करते हुए सेक्टर 5 स्टेडियम के पीछे से 2 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त कार मारूति आल्टो, लूटे गये सैमसंग मोबाइल व 18800/- नकदी के साथ दबोचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. जयदेव पुत्र राजेश निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर
2. देव कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी उपरोक्त

बरामदगी
1- घटना में प्रयुक्त कार मारुति अल्टो
2- लूटा गया मोबाइल सैमसंग ए-12
3- 18800₹ नकद

पुलिस टीम
निरी0 नरेंद्र सिंह बिष्ट,व0उ0नि0 आनन्द सिंह मेहरा,उ0नि0 नितिन चौहान,उ0नि0 मनोज सिरोला, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी,कांस्टेबल रविंद्र बिष्ट,कांस्टेबल ताजवर,कांस्टेबल स्वराज,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।