JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में एसआईटी को मिली एक और सफलता, ₹50 हजार के इनामी सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में एसआईटी को मिली एक और सफलता, ₹50 हजार के इनामी सहित 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,

इनामी अभियुक्त के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज

आरोपियों द्वारा अभ्यर्थियों को किराए के घर में एकत्रित कर पेपर कराया था उपलब्ध

गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या पहुंची 9

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को लिया था रिमांड पर, हुए कई खुलासे

भर्ती प्रकरण से कमाए इन्ही रुपयों से राजपाल द्वारा लक्सर स्थित ज्वेलर्स से खरीदी थी लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी

जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने दिया था कच्चा बिल ज्वेलर्स के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही

एसआईटी
JE/AE भर्ती परीक्षा प्रकरण में थाना कनखल में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रही S.I.T. टीम को मुकदमे से सम्बन्धित 50 हजार के इनामी अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों दबोचने में सफलता हाथ लगी।

इनामी अभियुक्त अनुराग पांडे के बैंक खाते/एफडी (लगभग 13 लाख 41 हजार रुपए) फ्रीज की गई। जो अभियुक्त द्वारा अपने व अपनी बहन प्रियदर्शनी के नाम बैंक में एफडी और कैश जमा कराया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा उदाहेड़ी मंगलौर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को एकत्रित कर पेपर उपलब्ध करा कर मोटी रकम ली गई थी।

पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त राजपाल को रिमांड में लिया गया था जिसके द्वारा इन्ही अवैध धनराशि से लक्सर स्थित ज्वेलर्स से लगभग 3 लाख 60 हजार की ज्वैलरी खरीदी थी। जीएसटी से बचने के लिए ज्वेलर्स ने अभियुक्त राजपाल को कच्चा बिल दिया गया था। ज्वेलर्स के विरुद्ध कच्चा बिल देकर जीएसटी चोरी करने के संबद्ध में संबंधित को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 अनुराग पांडे उर्फ कुमार अनुराग पुत्र उमेश कुमार निवासी ग्राम सरया पोस्ट डुमरी थाना बासखेड़ी बलिया उत्तर प्रदेश
2 विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार (उक्त अभ्यर्थी भी आयोजित परीक्षा का अभ्यर्थी था)
3 अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर

बरामदगी
1 विशु बेनीवाल पुत्र कृष्णपाल निवासी मंडावली मंगलौर हरिद्वार से ₹1 लाख
2 अवनीश उर्फ अश्वनी पुत्र विजेंद्र निवासी नारसन खुर्द मंगलौर से ₹2 लाख, शैक्षणिक दस्तावेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद