हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा उनके निर्देश पर रिकार्ड समय में विकसित किये गये शंकराचार्य चौक स्थित पार्क का निरीक्षण किया।

हरिद्वार। जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एचआरडीए विनय शंकर पाण्डेय ने बुधवार को हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा उनके निर्देश पर रिकार्ड समय में विकसित किये गये शंकराचार्य चौक स्थित पार्क का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने इस मौके पर कहा कि शंकराचार्य चौक हरिद्वार का इण्ट्री प्वाइण्ट है। यह स्थल पहले कूड़ा घर बना हुआ था, हमने इसको पार्क के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया, जिसको विकसित करने की जिम्मेदारी एचआरडीए को दी गयी थी, जिसने लगातार कार्य करके रिकार्ड समय में इस पार्क को विकसित किया है, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पार्किंग में लाइट की भी व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि हरिद्वार विश्व में धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है तथा यहां देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में श्रद्धालु हरिद्वार से अपने मस्तिष्क में अच्छी छवि लेकर जायें, यही हमारा निरन्तर प्रयास है।
विनय शंकर पाण्डेय ने बहादराबाद के मुख्य प्रवेश स्थल पर 400 मीटर का एक अन्य पार्क विकसित किये जाने का उल्लेख करते हुये कहा कि वहां भी पहले कूड़ा डम्पिंग जोन बना हुआ था, जिसे पार्क के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। आज वह लगभग बनकर तैयार हो गया है, जिसका शीघ्र ही उद्घाटन किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पूरण सिंह राणा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, हार्टीकल्चर आफिसर एचआरडीए ए0आर0 जोशी, ए0ई0 एचआरडीए पंकज पाठक सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद