अवैध खनन की शिकायत पर बुग्गावाला जॉन में रातभर राजस्व व खनन विभाग की छापेमारी में 02 स्टोन क्रेशर सीज व 1 पर अवैध खनन की कार्यवाही।

अवैध खनन की शिकायत पर बुग्गावाला जॉन में रातभर राजस्व व खनन विभाग की छापेमारी में 02 स्टोन क्रेशर सीज व 1 पर अवैध खनन की कार्यवाही।

जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी भगवानपुर के द्वारा गठित टीमों जिसमें जिला खान अधिकारी हरिद्वार व तहसीलदार भगवानपुर के नेतृत्व में राजस्व व खनन विभाग की लगभग 10 सदस्यीय टीम के द्वारा बुग्गावाला/ बंजारावाला क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर देर रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक रातभर जांच की गयी। जिसमें रामरहीम स्टोन, आर्यन स्टोन, खालसा स्टोन, महान स्टोन व मा भगवती स्टोन में जांच की गयी है। जिसमें 02 स्टोन क्रेशरों महान स्टोन व खालसा स्टोन क्रेशर में अवैध उपखनिज पाया गया है, जिसमें दोनों स्टोन क्रेशरों को तत्काल स्टोन क्रेशर स्टाफ की उपस्थिति में सील किया गया है। दोनों स्टोन क्रेशर की पैमाइश कर आख्या जिलाधिकारी हरिद्वार को प्रेषित की जायेगी। दोनों स्टोन क्रेशर की पोर्टल आई0डी0 बन्द कर दी गयी है। रातभर खनन क्षेत्र जॉन में कार्यवाही से हड़कंप मजा रहा कोई भी वाहन कल मौके पर नही पाया गया। रात को ही भगवती स्टोन क्रेशर में भी छापा मारा गया परन्तु मौके पर कोई उपखनिज ताज़ा नही पाया गया परन्तु स्टोन क्रेशर के पूरब दिशा की ओर एक बड़ा गड्ढा पाया गया है जिसका रास्ता स्टोन के अंदर से ही पाया गया है, गड्ढे की पैमाइश कर दी गयी है, अवैध खनन स्थल के भूस्वामी की जांच राजस्व विभाग द्वारा की जा रही है, समस्त कार्यवाही की रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जाएगी जिसमें उक्त स्टोन क्रेशर पर भी जुर्माना आरोपित किया जायेगा।

उक्त कार्यवाही में खान अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार, तहसीलदार भगवानपुर दयाराम, राजस्व उपनिरीक्षक, राजस्व विभाग, खनिज मोहर्रिर, खनन विभाग व पी0आर0डी0 स्टाफ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।