हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल ने वन, आबकारी, सिंचाई, विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन आदि विभागों के राजस्व सम्वर्द्धन एवं वसूली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बैठक में वन विभाग के अधिकारियों से निर्धारित किये गये वार्षिक लक्ष्य, उसके सापेक्ष वसूली के सम्बन्ध में जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि लगभग 74 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है तथा राजस्व वृद्धि हेतु समस्त रेंज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये।
प्रतीक जैन द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियों से राजस्व वसूली के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 101 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। बैठक में एआटीओ हरिद्वार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 100 प्रतिशत राजस्व वसूली कर ली गयी है तथा एआरटीओ रूड़की ने बताया कि 80 प्रतिशत राजस्व की वसूली हो गयी है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कर बकाया वाहनों पर बकाया वसूलने हेतु विशेष कार्यवाही करने के साथ ही प्रभावी प्रवर्तन की कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
प्रतीक जैन ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी राजस्व सम्वर्द्धन के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि विभाग के नियंत्रणाधीन रिक्त स्थलों पर वाहन पार्किंग आदि पर ध्यान केन्द्रित करते हुये राजस्व की वृद्धि पर विचार किया जाये। बैठक में खनन पर चर्चा करते हुये मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर प्रभावी कार्यवाही की जाये।
बैठक में विद्युत, निबन्धन, राज्य कर, रोडवेज, पर्यटन विभागों के बारे में राजस्व सम्वर्द्धन की दृष्टि से विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा दिशा-निर्देश दिये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि उनके विभागों में राजस्व बढ़ाने की क्या-क्या संभावनायें हो सकती हैं, के सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव एक सप्ताह के भीतर देना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त राज्य कर अजय कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, एआरटीओ हरिद्वार रत्नाकर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, एआरटीओ रूड़की, सब रजिस्ट्रार सुश्री अपूर्वा सिंह, सुमेर चन्द, ईई यूपीसीएल एस0एस0 उस्मान,नवल शर्मा, एसडीओ वन विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद