रातभर भगवानपुर क्षेत्र में राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही में 03 स्टोन क्रेशर किए सीज।

रातभर भगवानपुर क्षेत्र में राजस्व व खनन विभाग की कार्यवाही में 03 स्टोन क्रेशर किए सीज।

जिलाधिकारी के सख्त निर्देश पर जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगायी जाय। जिसके अनुपालन में खान अधिकारी हरिद्वार और तहसील भगवानपुर द्वारा रात 10 बजे से 2.30 बजे तक गस्त की जिसमें प्राप्त शिकायत के अनुसार बंजारावाला के अमित स्टोन क्रेशर व गढ़वाल स्टोन क्रेशर में अपने क्षेत्र से बाहर अवैध खनन कर उपखनिज स्टोन क्रेशर के अंदर पाया गया है। गड्ढों से मार्ग स्टोन क्रेशरों के अंदर तक पाये गये है, जिससे पुष्टि हुई है कि उपखनिज स्टोन में ही आया है। क्षेत्र से बाहर खुदाई की पैमाइश कर आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। उक्त के उपरांत टीम द्वारा लालवाला खालसा में हरिगंगा स्टोन क्रेशर की पैमाइश की गयी जिसमें उपखनिज ई रव्वना से अधिक पाये जाने पर स्टोन क्रेशर पर कार्यवाही की गयी है। रात को ही सभी 3 स्टोन क्रेशरों को अनियमितता मिलने पर सीज किया गया है और तत्काल पोर्टल बन्द कर दिये गये है।

अवैध खनन की कार्यवाही में जिला खान अधिकारी, हरिद्वार प्रदीप कुमार, तहसीलदार भगवानपुर दयाराम, खनिज मोहर्रिर, सर्वेयर, खनन विभाग व राजस्व उपनिरीक्षक तह0 भगवानपुर के साथ दोनों विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।