चमन लाल डिग्री कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं विधि विभाग के शिक्षकों और छात्र—छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने संसद के भ्रमण के दौरान हरिद्वार लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से की मुलाकात !

चमन लाल डिग्री कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग एवं विधि विभाग के शिक्षकों और छात्र—छात्राओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने संसद के भ्रमण के दौरान हरिद्वार लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से की मुलाकात !

निशंक ने शिक्षकों और छात्र—छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संसद का पूरे विश्व में विशेष सम्मान है और भारत में लोकतंत्र की जडें बहुत मजबूत है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां पर सत्ता परिवर्तन बैलेट के आधार पर होता है, बुलेट के आधार पर नहीं। उन्होंने छात्र—छात्राओं को केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति के गुर बताये और कहा कि नई शिक्षा नीति अध्ययन, अध्यापन और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। साथ ही राष्ट्र की एकता और अखंडता को और अधिक मजबूत करेगी।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख अतुल हरित और राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री निशंक को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह, शॉल, अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया और छात्र—छात्राओं को संसद का भ्रमण कराने हेतु निशंक का आभार जताया।

इस प्रतिनिधि में प्रोफेसर डॉ अनामिका चौहान, प्रो. नवीन कुमार, डॉ गिरीश कुमार कपिल, श्रीमति सतना, डॉ भारती थापा आदि शामिल थे। छात्र—छात्राओं ने संसद का भ्रमण करने के बाद खुशी जाहिर की और लोकतंत्र के इस मंदिर को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद