दुपहिया वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

दुपहिया वाहन चोरी गिरोह के खिलाफ हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

गैंग के 03 शातिर चोरों को दबोचते हुए पुलिस टीम ने चोरी की 09 दो पहिया वाहन किए बरामद

कोतवाली रानीपुर सलेमपुर निवासी फारुख रहीम की बाइक चोरी की शिकायत मिलने पर मुकदमा 112/ 23 धारा 379 आईपीसी दर्ज कर मोटर साइकिल की तलाश एवं अभियुक्तों को अदालत के कठघरे में खड़ा करने में जुटी पुलिस टीम ने चोरी वाहनों को शीघ्र बरामद करने के सम्बन्ध में एसएसपी अजय सिंह द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में रेगुलेटर पुल सुमन नगर के पास से बाइक पर सवार 03 संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचा गया।

चलाए जा रहे वाहन के सम्बन्ध में कागजात मांगने पर तीनों संदिग्धों के चैहरे पर घबराहट के निशान देखने पर जब पुलिस टीम ने सख्ती से पूछताछ की तो जानकारी मिली कि यह तीनों संदिग्ध दोपहिया वाहन चोरी के मास्टर हैं। तीनों अभियुक्तों की निशांदेही पर छिपाकर रखी गई चोरी के 09 दोपहिया वाहन बरामद किये गए।

गिरफ्तार अभियुक्त
1 सौरभ पुत्र पप्पू सिंह निवासी हरिजन बस्ती बहादराबाद थाना बहादराबाद हरिद्वार
2 विकास पुत्र राधेलाल निवासी रविदास मंदिर के पास सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार
3 अब्दुल वहाब उर्फ शोएब पुत्र शमशाद निवासी कलेसर चौक सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार

बरामदगी
1 बाइक स्प्लेंडर प्लस- कोतवाली रानीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 112/22 से संबंधित
2 स्कूटी महिंद्रा गेस्टो मु0अ0स0 151/23 धारा 379 आईपीसी चलानी थाना ज्वालापुर
3 बाइक पल्सर रंग काला
4 बाइक स्प्लेंडर प्लस रंग काला
5 बाइक स्प्लेंडर प्लस रंग काला
6 बाइक स्प्लेंडर प्लस रंग काला
7 बाइक स्प्लेंडर प्लस रंग काला
8 बाइक स्प्लेंडर प्लस रंग काला
9 बाइक अपाचे ग्रे कलर

पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी
2. कांस्टेबल संदीप सेमवाल
3. कॉन्स्टेबल रवि चौहान
4. कॉन्स्टेबल अजय कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद