फर्जी भर्ती सेंटर प्रकरण का फरार आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

फर्जी भर्ती सेंटर प्रकरण का फरार आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में

लक्सर के ग्राम टीकमपुर में संचालित किया जा रहा था फर्जी भर्ती सेंटर

गैंग का भांडा फोड़ कर पुलिस टीम ने पूर्व में दबोचे थे गिरोह के 04 सक्रिय सदस्य

मुख्य अभियुक्त अजय नौटियाल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाने

SSP अजय सिंह ने घोषित किया था ₹5000/- का इनाम

अभियुक्त की निशानदेही पर फर्जी नियुक्ति पत्र, मार्कशीट एवं शपथ पत्र किये गये बरामद

कोतवाली लक्सर क्षेत्र में सक्रिय गैंग द्वारा बेरोजगारों को विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की रकम ऐंठकर लोक सेवा आयोग तथा UKSSSC (अधीनस्थ सेवा चयन आयोग) के फर्जी नियुक्ति पत्र दिए जाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में दर्ज मुकदमें में फरार चल रहे ₹5000/- इनामी मुख्य अभियुक्त अजय नौटियाल की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने अभियुक्त को रोशनाबाद हरिद्वार से किया गिरफ्तार

एसएसपी अजय सिंह द्वारा लगातार अपनी निगरानी में रखे जा रहे प्रकरण में पुलिस टीम ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के पश्चात ठोस रणनीति के तहत फरार चल रहे अजय नौटियाल को हिरासत में लेकर अभियुक्त की निशानदेही पर फर्जी नियुक्ति पत्र, शपथ पत्र,र्कशीट बरामद की गयी है। अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1- अजय नोटियाल पुत्र मीर सिंह निवासी टिक्कमपुर कोतवाली लक्सर

बरामदगी
01- फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र 02
02- फर्जी मार्कशीट 14
03- फर्जी शपथ पत्र 03

पुलिस टीम
01-चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल- सुल्तानपुर
02-का0 अजीत तोमर-कोतo लक्सर

C.I.U. रूडकी
01. प्रभारी C.I.U. रुड़की मनोहर भंडारी
02. C. सुरेश रमोला
03. C. महिपाल
04. C. रविन्द्र खत्री
05. C. नितिन
06. C. कपिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार ग्रामीण से मंडल महामंत्री श्रवण कुमार बहुत जल्द दें सकते हैं अपने पद से इस्तीफा। इस्तीफा देने का कारण भ्रष्टाचारी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा है शोषण।
0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद