हरिद्वार जिला कारागर में जेल दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कैदियों संघ क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बल्ले पर आजमाए हाथ,

हरिद्वार जिला कारागर में जेल दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कैदियों संघ क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बल्ले पर आजमाए हाथ,

खुद को समाज की मुख्यधारा में लाने का करे काम, बनाये बेहतर समाज-रेखा आर्या

हरिद्वार ! कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या रोशनाबाद(हरिद्वार)स्थित जिला कारागार पहुंची जहां जेल दिवस के अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ. बाबा भीम राव अंबेडकर व महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान जिला कारागार में स्थापित विभिन्न यूनिटो का निरीक्षण किया!,साथ ही जेल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही आज जिला कारागार आकर और कैदियों से मिलकर जेल के प्रति जो उनकी अवधारणा बनी हुई थी उसे जानने व समझने का मौका मिला साथ ही यह देखकर अच्छा लगा कि यहां पर बंदी लोग सिलाई,कढ़ाई,बुनाई,बागवानी सहित कई अन्य प्रकार के कार्य करते हुए अपना कौशल बढ़ा रहे हैं।वही उन्होंने इस अवसर पर कारगर में स्थित चिकित्सालय में उपचार करा रहे बंदियों से उनका हालचाल जाना व कुशलक्षेम पूछी।
कैबिनेट मंत्री ने अपने संबोधन में सभी को चैत्र नवरात्रि ,नवसंवत्सर व रमजान की शुभकामनाएं दी।कहा कि आप सभी कैदी यहां पर जिस भी अपराध के कारण आए हैं अगर आप आज अपने उस अपराध का पश्चाताप कर रहे है और जिस प्रकार से यहां पर आप सभी के द्वारा अलग अलग कार्य किये जा रहे है वह स्वयं में बड़ी बात है।उन्होंने कहा कि जब आप सभी कैदी यहां से बाहर जाए तो एक बेहतर इंसान बनकर जाए और समाज की मुख्यधारा में सम्मलित हो। साथ ही उन्होंने कहा कि आप आज अगर यहां है तो कल बाहर होंगे ऐसे में आप सभी को अपने पूर्व के व्यवहार को बदलना होगा ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो । इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जिला कारागार में क्रिकेट प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि जेल से संबंधित जो भी समस्याएं चाहे वह पैरोल, स्वास्थ्य, महिलाओं की बेहतरी से जुड़ी हैं, उनपर अवश्य कार्य किया जाएगा ताकि कैदियों का भविष्य बेहतर हो सके।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक मनोज आर्या,रेल मंत्रालय सदस्य मनोज गौतम, भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, उपाध्यक्ष लव शर्मा, वैश्य समाज अध्यक्ष विशाल गर्ग, शिवम शर्मा, रमेश सैनी, मुनीश सैनी,डीएसओ मुकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।