परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सत्संग में पहुंचे विधायक ख़ानपुर उमेश कुमार
ऐंकर- खानपुर विधायक उमेश कुमार लक्सर क्षेत्र के महाराजपुर कला गांव में स्थित संत रविदास आश्रम में हो रहे विशाल सत्संग समागम में देर रात पहुंचे। जहां पहुंच कर उन्होंने मंच पर मौजूद साधु महात्माओं का फूल मालाओं से आदर व सत्कार किया।
उमेश कुमार ने कहां के हम सबको संत रविदास जी महाराज के द्वारा बताए सद मार्ग पर चलना चाहिए।
उमेश कुमार ने कहा कि कोई जाति छोटी या बड़ी नहीं होती हम सबको आपसी भेदभाव को दूर रखकर सभी जातियों का सम्मान करना चाहिए।
इस दौरान दूरदराज से आए साधु महात्माओं ने सुंदर सुंदर भजन गाकर मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया व उन्होंने संत रविदास जी के जीवन व उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला। इस विशाल सत्संग के कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में दूरदराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
परम संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सत्संग में पहुंचे विधायक ख़ानपुर उमेश कुमार

