अवैध खनन पर खनन विभाग हरिद्वार की कार्यवाही में 1 स्टोन क्रेशर व 2 ट्रैक्टर सीज। खनन विभाग हरिद्वार ने जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपनी विभागीय टीम के साथ भोगपुर, टाडा भागमलपुर, भिकमपुर, विशनपुर आदि क्षेत्रों में अपने वाहन को छोड़कर स्टाफ के वाहन में जाकर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें किसी को कोई भनक तक नही लगी।

अवैध खनन पर खनन विभाग हरिद्वार की कार्यवाही में 1 स्टोन क्रेशर व 2 ट्रैक्टर सीज।
खनन विभाग हरिद्वार ने जिला खान अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपनी विभागीय टीम के साथ भोगपुर, टाडा भागमलपुर, भिकमपुर, विशनपुर आदि क्षेत्रों में अपने वाहन को छोड़कर स्टाफ के वाहन में जाकर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें किसी को कोई भनक तक नही लगी।

जिसमें भोगपुर क्षेत्र में 1 ट्रैक्टर सं0-UK08AS 2793 में 3 घन मी0 आर0बी0एम0 बिना रवन्ना भरे सीज किया गया तथा भिकमपुर में अवैध रेता भरा 1 ट्रैक्टर सं0-4568 सीज किया गया है। जिन्हें स्टोन क्रेशर/स्टॉक में सुपुर्द किया गया है।
उक्त के पश्चात खनन विभाग की टीम विशनपुर की ओर से आ रहे थे, तभी पाल स्टोन क्रेशर में कच्चा माल बाहर से ही देखा गया तो तुरंत टीम स्टोन क्रेशर के अंदर जाकर मौके पर ही खान अधिकारी द्वारा टीम को स्टोन क्रेशर के कच्चा व पक्का माल की पैमाइश के निर्देश दिये, जिसमें ई रवन्ना से मिलान करने पर पाया गया कि स्टोन क्रेशर में 1302 घन मी0 अवैध उपखनिज पाया गया, जिसमें अनियमितता पाये जाने पर खान अधिकारी ने तत्काल पाल स्टोन क्रेशर को सीज कर दिया गया है, जिसमें 4 लाख का जुर्माना ठोका गया है। स्टोन क्रेशर की सुपुर्दगी स्टोन क्रेशर मुंशी रूपम कुमार की दी गयी है और हिदायत दी गयी है कि अग्रिम आदेशो तक स्टोन क्रेशर में क्रय-विक्रय बन्द रखें। विशनपुर क्षेत्र में अवैध खनन से बने गड्ढों की पैमाइश की गयी है, जिस भी भूमिधर द्वारा अपनी भूमि में अवैध करवाया जा रहा है, उसका सत्यापन राजस्व विभाग से करवाकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर जुर्माना वसूला जायेगा। जिला खान अधिकारी का कहना है कि हमारे द्वारा लगातार कार्यवाही कि जा रही है, अवैध खनन करने वालों को बर्दाश्त नही किया जायेगा।
अवैध खनन की कार्यवाही में जिला खान अधिकारी, प्रदीप कुमार, सर्वेयर विवेक कुमार, खनिज मोहर्रिर माधो सिंह, विजय सिंह व पी0आर0डी0 स्टाफ पदम् सिंह थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।