जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में नगर निगम द्वारा लगातार कई अवैध अतिक्रमण को ढहाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में नगर निगम द्वारा लगातार कई अवैध अतिक्रमण को ढहाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। उसी सिलसिले में शनिवार को भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी।

एमएनए हरिद्वार दयानन्द सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जैसे ही पूरे रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने एक सिरे से अतिक्रमण हटाने के निर्देश देते हुये रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया तथा इस दौरान कई किलो प्लास्टिक की थैलियां आदि जब्त करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की गयी। उन्होंने अवैध अतिक्रमणकारियों को भविष्य में अवैध अतिक्रमण करने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान में नगर निगम की टीम में सेनेटरी इंस्पेक्टर्स संजय, विकास, सुनील, अर्जुन, श्रीकान्त आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने कहा है कि भविष्य में जो भी अवैध अतिक्रमण आदि में लिप्त पाये जायेगे, उनके खिलाफ इसी तरह नियमानुसार सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।