राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों का किया जायेगा आयोजन ,

राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों का किया जायेगा आयोजन ,

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के आदेशों के क्रम में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर विधान सभा/विकासखण्डवार बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के क्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि 27 मार्च,2023 को विधान सभा झबरेड़ा के विकासखण्ड नारसन में, 28 मार्च,2023 को विधान सभा रूड़की के रामलीला मैदान रामनगर रूड़की 30 मार्च,2023 को मंगलौर विधान सभा के केवल कन्या इण्टर कॉलेज मंगलौर 30 मार्च,2023 को ही विधान सभा पिरान कलियर के धनौरी इण्टर कॉलेज सभागार धनौरी में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे।
अभिनव शाह ने यह भी जानाकारी दी कि बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों के सफल आयोजन की व्यवस्था के सम्बन्ध में जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग, क्षेत्रीय खाद्य पूति अधिकारी, विद्युत, नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत, पुलिस आदि को समुचित दिशा-निदेश दिये गये हैं।
इसी प्रकार राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर विधान सभा/विकासखण्डवार बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर आयोजित किये जाने के सम्बन्ध में एसडीएम पूरण सिंह राणा ने अवगत कराया है कि 27 मार्च, 2023 को विधान सभा बीएचईएल रानीपुर के श्रीजी बैंकेट हाल पैलेस मालवीय धाम के पीछे गुघाल रोड ज्वालापुर में, 27 मार्च, 2023 को ही विधान सभा हरिद्वार ग्रामीण के रामलीला ग्राउण्ड भोगपुर में पूर्वाह्न 11 बजे से तथा 28 मार्च,2023 को विधान सभा हरिद्वार के ऋषिकुल ग्राउण्ड में अपराह्न 2.00 बजे से बहुद्देशीय/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा, जिनमें सांसद विधायक तथा जन-प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
पूरण सिंह राणा ने आगे बताया कि बहुद्देशीय/चिकित्सा शिविरों में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी, कार्यक्रम स्थल पर उत्तराखण्ड की लोक परम्पराओं-लोक नृत्य, लोक गायन, लोक कला जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा, जिनके सफल आयोजन लिये सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं।
इसी प्रकार लक्सर, खानपुर, भगवानपुर में भी बहुद्देशीय/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।