हरिद्वार पुलिस ने किया नकली सोना बेचकर ठगी कर रहे गिरोह का भंडाफोड

हरिद्वार पुलिस ने किया नकली सोना बेचकर ठगी कर रहे गिरोह का भंडाफोड

नकली सोने के 13 पेंडेंट के साथ 03 दबोचे, अभियुक्तों में 01 महिला भी शामिल

गिरोह ने भीमगोड़ा निवासी ज्वैलर्स को नकली सोना बेच की थी 02 लाख की ठगी

कोतवाली नगर नई बस्ती भीमगोड़ा स्थित न्यू रस्तोगी ज्वेलर्स के स्वामी अनुज श्याम रस्तोगी से दो पुरुष व एक महिला द्वारा धोखाधड़ी कर नकली सोने के पेंडेंट देकर 200000 रुपये ठगने सम्बन्धी प्रकरण का पटाक्षेप करते हुए गठित पुलिस टीम ने महिला सहित गिरोह के तीनों सदस्यों को दबोचने में सफलता हासिल की।

उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली नगर हरिद्वार में दिनांक 25.03.2023 को दर्ज मु0अ0सं0 217/23 धारा 420, 406 भादवि में टीम ने अभियुक्तों के कब्जे से 10-10 ग्राम वजनी नकली सोने से बने 13 पेंडेंट भी बरामद किए।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. लीला भोपा पुत्र सामन्ता लाल निवासी ग्राम मस्तपुर थाना मण्डी गोविन्द गढ जिला अलवर राजस्थान
2- सोनू भोपा पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम विगास मोड़ थाना सदर दौसा गिन्ना दौसा राजस्थान
3- सावत्री देवी पत्नी धर्मवीर भोपा निवासी ग्राम राणोली थाना दोसा सदर जिला दोसा राजस्थान

बरामदगी
13 अदद पेंडेंट (नकली सोने के)

पुलिस टीम
1. उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार
2. हे0का0 हरेन्द्र सिंह
3. हे0का0 जितेन्द्र कुमार
4. म0का0 भारती रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश