A.T.M. कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

A.T.M. कार्ड बदल ठगी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कार्ड बदलकर लक्सर निवासी व्यक्ति के खाते से उड़ाए थे एक लाख सात हजार रुपए

लगातार छिपते फिर रहे अभियुक्त पर ₹5000/- का इनाम किया गया था घोषित

गिरोह के 01 सदस्य को पूर्व में किया गया था गिरफ्तार, अन्य एक को बी वारंट पर पर किया था तलब

कोतवाली लक्सर HDFC के लक्सर स्थित ATM में ढाढेकी ढांणा लक्सर निवासी व्यक्ति का कार्ड बदलकर खाते से रकम (₹107000/-) उड़ाने के सम्बन्ध में कोतवाली लक्सर में दर्ज मु0अ0सं0- 671/21 धारा- 420, 379, 34, 411 भादवि में वर्ष 2021 से लगातार फरार चल रहे ₹5000/- के इनामी अभियुक्त प्रवेश को पुलिस टीम दिनांक- 25.03.2023 को सहारनपुर से दबोचने में सफल रही।

उक्त मुकदमें में पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आए अभियुक्त सुमित को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य वांछित अभियुक्त प्रदीप को जिला कारागार सहारनपुर से द्वारा बी वारण्ट तलब किया गया था। अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार इनामी का विवरण
प्रवेश पुत्र जब्बार निवासी ग्राम चन्द्रपुर मजबता थाना बडगांव जिला सहारनपुर उ0प्र0

पुलिस टीम
01. SHO लक्सर अमरजीत सिंह
02. SI प्रेम प्रकाश शाह
03. HC सुधीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।