हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाये जाने हेतु पी0आर0टी0(परसनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना हेतु भूमि उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में हरिद्वार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाये जाने हेतु पी0आर0टी0(परसनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना हेतु भूमि उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में प्रस्तुतीकरण देते हुये उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लि0 देहरादून के महाप्रबन्धक (सिविल), उप महाप्रबन्धक(सिविल) एवं निदेशक (प्रोजेक्ट एवं प्लांनिंग) ब्रजेश कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि पी0आर0टी0(परसनलाइज्ड रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना पर निगम वर्ष 2019 से कार्य कर रहा है। यह परियोजना हरिद्वार शहर के, प्रमुख क्षेत्रों-सीतापुर, ज्वालापुर, आर्यनगर, रामनगर, सिटी हास्पिटल, दक्ष मन्दिर, ऋषिकुल, हरिद्वार रेलवे स्टेशन, वाल्मीकि चौक, मंसा देवी मन्दिर गेट, हरकीपैड़ी, कनखल, मोतीचूर, शान्ति कुंज, भारत माता मन्दिर आदि के, कुल 21.7 किमी को आच्छादित करेगी, इसमें एक कार(पॉड) में छह लोग बैठ सकते हैं, जिसको उत्तराखण्ड कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि इस परियोजना हेतु निजी तथा राजकीय भूमि को मिलाकर कुल 3.456 है0 भूमि की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त उन्होंने किस क्षेत्र में कहां पर कितनी सरकारी तथा कहां पर कितनी प्राईवेट भूमि है तथा कहां-कहां पर स्टेशन बनाये जायेंगे, के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि पी0आर0टी0 का प्रमुख डिपो ऋषिकुल में होगा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे कहां पर कितनी भूमि की आवश्यकता है तथा सम्बन्धित भूमि किसके अधिकार क्षेत्र में है, के सम्बन्ध में एक लिखित विवरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि इस सम्बन्ध में अग्रिम कार्रवाई की जा सके।
जिलाधिकारी ने बैठक में उत्तराखण्ड मेट्रो रेल शहरी अवस्थापना एवं भवन निर्माण निगम लि0 से कहा कि वे इस परियोजना के अन्तर्गत चन्द्राचार्य चौक से बीएचईएल, शिवालिक नगर, नवोदयनगर, सिडकुल, रोशनाबाद आदि को भी शामिल करने पर विचार करें ताकि इस परियोजना के डिपो के लिये आपको पर्याप्त भूमि प्राप्त हो सके। इस पर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण को अलग से बोर्ड की बैठक में प्रस्तुत किया जायेगा।
बैठक में पी0आर0टी0 स्टेशनों के पास पार्किंग की व्यवस्था तथा वाल्मीकि चौक से हरकीपैड़ी की ओर पी0आर0टी0 के लिये स्थापित किये जाने वाले खम्भों के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वाल्मीकि चौक से हरकीपैड़ी की ओर पी0आर0टी0 के लिये जहां-जहां खम्भे स्थापित किये जाने हैं, वहां-वहां पहले मार्किंग कर ली जाये, जिसका निरीक्षण अगले सप्ताह किया जायेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, सचिव हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण उत्तम सिंह, एमएनए दयानन्द सरस्वती, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी ब्रजेश तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, ईई लोक निर्माण सुरेश तोमर, ईइ सिंचाई सुश्री मंजू, अध्यक्ष श्रीगंगा सभा नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, व्यापार मण्डल जिला महामंत्री संजीव नैय्यर राजस्व विभाग से रमेश चन्द्र, वन विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध बयान पर भाजपा का आक्रोश, चंद्राचार्य चौक पर किया  पुतला दहन।
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत। गौचर, कर्णप्रयाग सहित विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।