हरिद्वार मदन कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरिद्वार ने मंगलवार को ऋषिकुल मैदान में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

हरिद्वार मदन कौशिक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक हरिद्वार ने मंगलवार को ऋषिकुल मैदान में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’’एक साल नई मिसाल’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविर का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री को सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार निरन्तर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के 70 विधान सभाओं में एक साथ जनसेवा थीम पर आधारित बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आम जन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाओं का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे उच्च शिक्षा का क्षेत्र हो, पर्यटन हो, महिलाओं को क्षैतिज आरक्षण देने का मामला हो, अवस्थापना सुविधायें हों, हर घर नल से जल योजना हो, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराने की योजना हो, स्वास्थ्य का क्षेत्र हो, प्रदेश ने हर क्षेत्र में नये आयाम स्थापित किये हैं।
मदन कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि उनका इस प्रदेश के प्रति विशेष लगाव व प्यार है, जिसकी झलक उनके द्वारा लिये गये निर्णयों में साफ प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि जी-20 की तीन बैठकों का आयोजन उत्तराखण्ड में हो रहा है, जो हमारे लिये गौरव की बात है। प्रधान मंत्री ने केदारनाथ में कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। हमारी सरकार इसी दिशा में निरन्तर कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड देश के बड़े राज्यों की तुलना में हर क्षेत्र में आगे खड़ा है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी एवं एसडीएम पूरण सिंह राणा ने बहुद्देशीय शिविर/चिकित्सा शिविरों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं आदि के द्वारा जो-जो सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है, के सम्बन्ध में विस्तृत प्रकाश डाला।
ऋषिकुल मैदान परिसर पहुंचने पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक आदि का पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर छात्राओं द्वारा स्वागत गीत सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
हरिद्वार विधायक ने ऋषिकुल मेदान परिसर में विभिन्न विभागों-महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, रेशम, समाज कल्याण विभाग,उद्योग, उद्यान, पशुपालन, गन्ना विकास, स्वास्थ्य शिविर, विद्युत समाधान शिविर आदि स्टॉलों का भ्रमण किया तथा स्टॉलों में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये उत्पादों के सम्बन्ध में भी गहरी दिलचस्पी दिखाते हुये विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर डॉ0 विशाल गर्ग, सर्वश्री अनिरूद्ध भाटी, सुभाष चन्द्र, अनिल मिश्रा, सुश्री कामिनी सडाना, अन्नू कक्कड़, सुनील अग्रवाल, राधेकृष्ण, निशा, राजेन्द्र कटारिया सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
हरित कुंभ का संकल्प: संतों, प्रशासन और आमजन ने मिलकर शुरू की हरिद्वार को हराभरा बनाने की मुहिम। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘हरित हरिद्वार’ अभियान का शुभारंभ।
0 Minutes
Haridwar
मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में तीसरे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त,निरंतर की जा रही है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही।
0 Minutes
Haridwar
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर इकाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी, नमूने जांच हेतु लैब भेजे गए।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सिडकुल क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रुद्राक्ष का पौध किया रोपित। पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी जनपदवासियों से की वृक्ष लगाने की अपील।